फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   14 fire brigade personnel will be deployed in Jogindernagar during the festive season.

Mandi News: त्योहारी सीजन पर जोगिंद्रनगर में तैनात रहेंगे 14 दमकल जवान

Fri, 25 Oct 2024 08:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 25 Oct 2024 08:08 AM IST
विज्ञापन
14 fire brigade personnel will be deployed in Jogindernagar during the festive season.
दमकल विभाग ने पूरी कीं तैयारियां, अवकाश पर गए कर्मचारी भी वापस बुलाए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। त्योहारी सीजन में आग घटनाओं की आशंका को देखते हुए जोगिंद्रनगर उपमंडल में 14 दमकल के जवान तैनात रहेंगे। सुरक्षा के चलते अग्निशमन विभाग की चौकी में तैनात दमकल कर्मियों की दिवाली पर छुट्टियां रद्द कर दी हैं। अवकाश पर चल रहे दमकल जवानों को भी वापस बुला लिया है। अमूमन जिस चौकी में एक चरण पर दमकल के 6 या आठ जवान सेवा पर मौजूद रहते थे। वहां पर एक साथ 14 से अधिक दमकल के जवान तैनात रहेंगे।
अग्निशमन विभाग अपने साजो सामान और हाईटैक फायर टेंडरों के साथ मोर्चे पर तैनात हैं। वीरवार को भी शहर में दमकल के जवानों ने व्यवस्था जांची। रामलीला मैदान में सजे पटाखा बाजार में भी अगर कोई अप्रिय घटना घटती है तो उससे तत्काल प्रभाव से निपटने पर किए गए पुख्ता प्रबंधों का जायजा भी लिया। शहर के छह हाईड्रेंटों को दुरुस्त कर लिया गया है। जहां पर 24 घंटे प्रेशर में उपलब्ध रहेगा। दमकल विभाग के लीडिंग फायरमैन ने पटाखा बिक्री करने वाले दुकानदारों को दुकान के बाहर रेत से भरी बाल्टी व जल भंडारण करने की भी हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

उधर, दमकल विभाग के जिला कमांडेंट भूपेंद्र कंवर ने बताया कि त्योहारों में आम जनता की सुरक्षा के मध्य नजर दमकल चौकियों के जवानों की छुटि्टयों पर दिवाली तक रद्द की गई हैं। वहीं, एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीश चौधरी ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर पटाखे और आतिशबाजी न चलाने की हिदायत दी गई है। आदेशों की अवहेलना करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed