फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   डीसी कार्यालय में सोलर पावर प्लांट से आएगी बिजली

डीसी कार्यालय में सोलर पावर प्लांट से आएगी बिजली

Mon, 19 Nov 2018 11:32 PM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
डीसी कार्यालय में सोलर पावर प्लांट से आएगी बिजली
डीसी दफ्तर में लगाया जाएगा सोलर पैनल
विज्ञापन

अफसरों को औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर की अध्यक्षता में हुआ। उन्होंनेे बताया कि सरकार के नए हिम ऊर्जा सोलर पावर प्लांट के तहत सोलर पैनल स्थापित किया जाएगा। इससे कार्यालय का बिजली बिल कम होगा और इसके अतिरिक्त ऊर्जा भी तैयार की जा सकेगी। उन्होंने सोलर पैनल स्थापित करने के लिए संबंधित अधिकारी को सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि उपायुक्त कार्यालय में लिफ्ट स्थापित करने के लिए प्राक्कलन तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजा जा रहा है। कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के नजदीक आठ लाख की लागत से रेडक्रॉस सोसायटी की दुकान का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त राघव शर्मा, अतिरिक्त जिलादंडाधिकारी राजीव कुमार, सहायक आयुक्त राज ठाकुर, उपमंडलाधिकारी सदर मदन कुमार सहित नगर परिषद, पशुपालन विभाग, लोकनिर्माण, आईपीएच तथा एपीएमसी के अधिकारी उपस्थित रहे ।
सेरी मंच के पास शहीदी पार्क होगा शिफ्ट
सेरी मंच के साथ स्थापित कारगिल शहीदी पार्क को किसी अन्य स्थान पर निर्मित करने के लिए जमीन की संभावना तलाशी जाएगी। इसके लिए उन्होंने उपमंडलाधिकारी (नॉ) सदर को सैनिक कल्याण संघ के प्रतिनिधियों के सहयोग से दो दिनों के भीतर उचित स्थल के चयन के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्राक्कलन शीघ्र करें तैयार
रैनगलू और सेरीघाट में हेलीपैड के विस्तारीकरण व निर्माण के लिए प्राक्कलन शीघ्र तैयार करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिग। बगस्याड़ में एचपीएमसी का ग्रेडिंग एंड पैकिंग सेंटर खोलने के लिए औपचारिकताएं पूर्ण की जा रही हैं। पड्डल में 55 हजार रुपये की राशि फ्लैग लाइट्स स्थापित करने के लिए खर्च की जाएगी। इसके लिए उन्होंने सहायक आयुक्त को सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed