फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   खतरनाक ट्रैक पर दौड़े फिर भी जीते

खतरनाक ट्रैक पर दौड़े फिर भी जीते

Fri, 30 Mar 2018 10:11 PM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
खतरनाक ट्रैक पर दौड़े फिर भी जीते
सौ मीटर ग्रुप दौड़ में सूरज ने मारी बाजी
विज्ञापन

मंडी। दिव्यांगों की जिलास्तरीय प्रतियोगिता में 8 से 50 वर्ष के करीब दो सौ विशेष एथलीटों ने स्पर्धा में हिस्सा लिया। 12-15 आयु पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में विपिन प्रथम, अंशुल द्वितीय और राकेश तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में खुशबू प्रथम, पायल द्वितीय और सुषमा तृतीय स्थान पर रही। 16 से 21 आयु वर्ग में विपिन प्रथम, दीपक द्वितीय और अंशुल ने तृतीय स्थान हासिल किया। 18 से 21 आयु वर्ग की महिला प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में मुस्कान प्रथम, बीना द्वितीय और निशा तृतीय स्थान पर रही। वहीं, 18 से 21 वर्ष वर्ग के पुरुष एथलीट की 100 मीटर दौड़ में चिराग प्रथम, जितेंद्र दूसरे और सन्नी तृतीय स्थान पर रहा। महिला वर्ग की बैडमिंटन की सिंगल प्रतियोगिता में निर्मला प्रथम और भारती द्वितीय स्थान पर रही। पुरुष वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में राहुल प्रथम, सूरज द्वितीय और चिराग तृतीय स्थान पर रहा। सॉफ्टबॉल में मनीष प्रथम और धीरज तीसरे स्थान पर रहा। बैडमिंटन की महिला वर्ग की प्रतियोगिता में सीजल प्रथम, दिव्या द्वितीय और हर्षिता तृतीय स्थान पर रही। इसके अतिरिक्त पुरुष वर्ग की वॉकी प्रतियोगिता में साकार सुंदरनगर प्रथम, एसएसए डाइट मंडी दूसरे और सहयोग मंडी की संस्था तीसरे स्थान पर रही। वहीं, महिला वर्ग की वॉकी प्रतियोगिता में साकार सुंदरनगर प्रथम, सहयोग नागचला द्वितीय और एसएसए मंडी तृतीय स्थान पर रहा। 100 मीटर ग्रुप दौड़ में सूरज प्रथम और सोनाली द्वितीय स्थान पर रही। मुख्यातिथि ने प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जो 9 से 11 अप्रैल को बिलासपुर में आयोजित की जाएगी, इसके लिए चयनित होने वाले बच्चों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed