फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   होटल, ढाबां के होंगे औचक निरीक्षण, साफ सफाई ना होने पर होगी कार्रवाई

होटल, ढाबां के होंगे औचक निरीक्षण, साफ सफाई ना होने पर होगी कार्रवाई

Mon, 12 Mar 2018 10:28 PM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
होटल, ढाबां के होंगे औचक निरीक्षण, साफ सफाई ना होने पर होगी कार्रवाई
होटलों और ढाबों के होंगे औचक निरीक्षण
विज्ञापन

साफ-सफाई न होने पर होगी कार्रवाई : डीसी
डंपिंग साइटों में बोर्ड लगाने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने होटलों तथा ढाबों में स्थित शौचालयों की बेहतर सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश संचालकों को दिए हैं। कहा कि प्रशासन संबंधित व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर रहा है। जिन ढाबों में शौचालय नहीं हैं या सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने डंपिंग साइटों में बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए। वह प्रशासन में दक्षता लाने संबंधी बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना के तहत मंडी जिले में चालू वित्त वर्ष के दौरान विभिन्न लाइन डिपार्टमेंट की ओर से करीब चार करोड़ 95 लाख रुपये की राशि अभी तक विभिन्न विकास कार्यों पर व्यय की जा चुकी है। कार्यों की जिओ टैगिंग भी की जा रही है, जिससे कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने बताया कि जिले में वर्षा जल संग्रहण टैंकों तथा चेकडैम का निर्माण किया जा रहा है। जिले में विभिन्न विभागों द्वारा डंपिंग साइट चिन्हित की गई है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे चिन्हित डंपिंग स्थानों पर बोर्ड अवश्य लगाएं। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त राघव शर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राजीव कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देसराज शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी गिरीश समरा, परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed