फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   प्रकाश राणा को भाजपा में शामिल किया तो करेंगे विरोध

प्रकाश राणा को भाजपा में शामिल किया तो करेंगे विरोध

Mon, 01 Jan 2018 10:53 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
प्रकाश राणा को भाजपा में शामिल किया तो करेंगे विरोध
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले आजाद प्रत्याशी एवं नवनिर्वाचित विधायक प्रकाश राणा को भाजपा में शामिल न करने पर स्थानीय भाजपा एकजुट हो गई है। भाजपा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने एक प्रस्ताव पारित करके इसे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती को भेजा है।
विज्ञापन

इसमें हाईकमान से आग्रह किया है कि जोगिंद्रनगर से जीते आजाद उम्मीदवार को भाजपा में शामिल न किया जाए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि ऐसा करने से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत होंगी। धन-बल तथा क्षेत्रवाद के जोर पर विजयी हुए आजाद उम्मीदवार, जिन्होंने भाजपा के आधिकारिक उम्मीदवार के विरुद्घ चुनाव लड़ा। अगर उन्हें भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया गया तो जोगिंद्रनगर मंडल भाजपा इसका कड़ा विरोध करेगी। मंडल के सभी पदाधिकारी और समस्त कार्यकर्ताओं ने ठाकुर गुलाब सिंह के सक्षम नेतृत्व में पूर्ण आस्था प्रकट की है। क्योंकि ठाकुर गुलाब सिंह पहली बार धूमल सरकार में विधानसभा अध्यक्ष रहे और दूसरी बार लोक निर्माण तथा राजस्व मंत्री के पद पर रहे। उन्हीं के नेतृत्व में इस क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हुआ है।
विज्ञापन

नववर्ष के पहले दिन ही सोमवार को भाजपा मंडल जोगिंद्रनगर की विशेष बैठक मंडल अध्यक्ष दलीप सिंह राणा की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में मंडल के सभी पदाधिकारी और सदस्य, सभी मोर्चों, प्रकोष्ठों के सभी अध्यक्ष, जिला के पदाधिकारी तथा सदस्य, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य, सभी ग्रामीण केंद्रों के अध्यक्ष, सभी बूथों के अध्यक्ष, बूथ पालक व कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया और बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed