फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   चुनाव संबंधी जानकारी साझा करने को बनाएं व्हाट्सऐप ग्रुप

चुनाव संबंधी जानकारी साझा करने को बनाएं व्हाट्सऐप ग्रुप

Mon, 30 Oct 2017 10:49 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
चुनाव संबंधी जानकारी साझा करने को बनाएं व्हाट्सऐप ग्रुप
amarujala - फोटो : amar ujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरकाघाट (मंडी)।
बूथ लेवल अधिकारी एवं सुपरवाइजर अपने-अपने सेक्टर अधिकारियों के साथ सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए व्हाट्सऐप का सहारा ले रहे हैं। जिन्होंने इस आधुनिक ऐप का सहारा नहीं लिया है, प्रशासन उन्हें ग्रुप बनाने के निर्देश दे रहा हैै। कहा जा रहा है कि रिटर्निंग अधिकारी एवं चुनाव कार्यालय से संबंधित अधिकारियों को भी जोड़ लें, ताकि कोई भी जानकारी साझा की जा सके। सरकाघाट में बीएलओ के साथ बैठक में रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी सरकाघाट डॉ. सुरेश जसवाल ने यही निर्देश जारी किए हैं।

उन्होंने इस दौरान चुनाव से संबंधित ईवीएम, वीवीपैट के बारे में भी जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया। इस बैठक में सेक्टर ऑफिसर, सेक्टर मैजिस्ट्रेट, खंड विकास अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी, आरएम, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी तथा विद्युत, लोनिवि व सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिशासी अभियंताओं ने भी भाग लिया। सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के दो मतदान केंद्रों पर केवल महिला पोलिंग पार्टियां ही मतदान करवाएंगी। इनके लिए सोमवार को भी इवीएम-वीवीपैट व अन्य चुनाव संबंधी विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

..............................
मतदान केंद्र में इन बातों का रखे ख्याल
रिटर्निंग अधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक मतदान केंद्र पर रैंप, बिजली, पानी, शौचालय, मतदाताओं के लिए प्रतीक्षा कक्ष, पोलिंग बूथ के लिए सुविधाजनक रास्ता सुनिश्चित करें। सभी बूथ लेवल अधिकारी मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियों के ठहरने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करवाएं। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे अपने मतदान केंद्र के सभी मतदाताओं को समय पर मतदाता पर्ची पावती लेकर उपलब्ध करवाएं। बुजुर्गों, दिव्यांगों और बीमार व्यक्तियों को मतदान के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान केंद्र के लिए स्वच्छ कमरे का चयन करें या उनमें सफेदी करवाना सुनिश्चित करें। डॉ. जसवाल ने बताया कि आपदा प्रबंधन से जुड़े दो-दो वालंटियर प्रत्येक मतदान केंद्र पर तैनात रहेंगे। बीमार, दिव्यांग और बुजुर्गों की मतदान केंद्र पर सहायता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed