फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   1300 crores will be spent on the construction of Padhar to Mandi two lane

Mandi News: पधर से मंडी टू लेन के निर्माण पर खर्च होंगे 1300 करोड़, सुहाना होगा सफर

Sat, 27 Apr 2024 02:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 27 Apr 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
1300 crores will be spent on the construction of Padhar to Mandi two lane
चौंतड़ा से जोगिंद्रनगर तक मंडी पठानकोट हाईवे को टारिंग से चकाचक करते कामगार।  संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। सामारिक दृष्टि से अहम मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग को जोगिंद्रनगर से मंडी तक चकाचक करने के लिए अनुमानित 1300 करोड़ रुपये खर्च होंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एचएचएआई) इसकी तमाम औपचारिकताओं को पूरा कर इसी साल निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी में है। घट्टा से पधर तक एनएच को तारकोल बिछाकर चकाचक करने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

पधर से बिजनी तक टू लेन के निर्माण के लिए अनुमानित 400 करोड़ का बजट खर्च करने की योजना है। इसके लिए एनएचएआई ने योजनाओं का प्रारूप भी तैयार कर लिया है। एनएचएआई से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजनी से मंडी तक करीब तीन किलोमीटर लंबी टनल का निर्माण भी किया जाएगा। इसपर अनुमानित 900 करोड़ की धनराशि खर्च होगी।
विज्ञापन

एनएचएआई के साइट इंजीनियर साहिल जोशी के अनुसार चौंतड़ा से घटासनी और पधर तक एनएच को चकाचक करने के लिए अनुमानित 17 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। चौंतड़ा से जोगिंद्रनगर शहर तक टारिंग का कार्य पूरा कर लिया है। एनएचएआई ने पधर से बिजनी टू लेन निर्माण का कार्य भी इसी साल शुरू करने का लक्ष्य रखा है। यहां से टू लेन को मनाली-चंडीगढ़ फोरलेन से जोड़ने के लिए एक टनल का निर्माण भी होगा। भूमि अधिग्रहण का अधिकांश कार्य पूरा भी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी-पठानकोट एनएच को चकाचक करने के लिए अलग-अलग चरणों में निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। पधर से मंडी टू लेन के निर्माण की तमाम औपचारिकताओं को पूरा कर लिया है। इसी साल निर्माण कार्य भी शुरू करने का लक्ष्य है। बहरहाल चौंतड़ा से घटासनी और पधर तक एनएच को सुधारने का कार्य प्रगति पर है।
-विकास सूरजेवाला, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed