फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   13 new fair price shops will open in Mandi

मंडी में उचित मूल्य की 13 नई दुकानें खुलेंगी

Tue, 05 Jul 2022 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
13 new fair price shops will open in Mandi
मंडी। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिले में 13 गांवों में नई उचित मूल्य की दुकानें खोली जाएंगी। इससे लोगों को घर-द्वार सस्ता राशन मुहैया हो सकेगा। दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया खाद्य एवं आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंडी ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इच्छुक लोग या संस्थाएं आवेदन निर्धारित प्रपत्र पर 31 जुलाई तक जिला नियंत्रक, खाद्य एवं आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंडी के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। बता दें कि इससे पहले जिले में 812 सस्ते राशन की दुकानें हैं। अब 13 नई दुकानें खुलने से जिले में उचित मूल्य की दुकानों की संख्या 825 हो जाएगी। नई दुकानें खुलने से करीब आठ से दस हजार लोग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

...
यहां खुलेंगी नई दुकानें
ये दुकानें विकास खंड बल्ह के गांव घडयातर, नलवाड़ी और विकास खंड बालीचौकी के गांव स्वाखरी और कलवाड़ा में खोली जानी है। विकास खंड सुंदरनगर के गांव धनोटू, विकास खंड गोपालपुर के रेडू और बतैल, विकास खंड करसोग के गांव दुरकणू, मतेहल और लालग, विकास खंड द्रंग के नशधरा और सजौण तथा विकास खंड धर्मपुर के गांव लांबरी में खोली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
ये कर सकते हैं आवेदन
जिला नियंत्रक, खाद्य एवं आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंडी लक्ष्मण कनेट ने बताया कि आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास होनी चाहिए। आवेदन पत्र के साथ दसवीं का प्रमाणपत्र, वित्तीय स्थिति से संबंधित दस्तावेज, आवेदक भूतपूर्व सैनिक, शिक्षित बेरोजगार होने की स्थिति में स्वयं तथा परिवार के किसी भी सदस्य के नियमित रोजगार में न होने के प्रमाण पत्र, दुकान की उपलब्धता एवं भंडारण क्षमता संबंधी दस्तावेज की स्वयं सत्यापित प्रतियां संलग्न की जानी अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed