{"_id":"5c7ac22fbdec2273910085fb","slug":"121551548975-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिल्हनु में पीएचसी और ब्रिखमणी में खोला जाएगा पटवार सर्कल : जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिल्हनु में पीएचसी और ब्रिखमणी में खोला जाएगा पटवार सर्कल : जयराम
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। लोकसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को नाचन विधानसभा क्षेत्र में 75 करोड़ रुपये की 29 परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन किए। इसके बाद बाद नाचन की जनता के लिए कोट में जनसभा कर करोड़ों के विकास कार्यों का एलान किया। सीएम ने शिल्हनु पंचायत में पीएचसी खोलने की घोषणा की। बैला, भयरटा और ढाबन को स्वास्थ्य उपकेंद्र, सलवाहन और झुंगी को पशु औषधालय, देलग में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी, प्राथमिक पाठशाला मंदिर टांडा को मिडल स्कूल, मिडल स्कूल नर्वाडी को हाई स्कूल का दर्जा, हाई स्कूल नांडी और छमयार को जमा दो, बासा कॉलेज को इंडोर स्टेडियम, जमा दो स्कूल धंग्यारा को विज्ञान भवन, जमा दो स्कूल स्यांजी में विज्ञान की कक्षाएं, ब्रिखमणि पंचायत में पटवार सर्कल और कमरूनाग में हेलीपेड के निर्माण की घोषणा की।
....
बाइक रैली में सीएम ने की शिरकत
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नाचन विस क्षेत्र में भाजपा की अपना परिवार भाजपा परिवार की बाइक रैली में धनोटू से कोट तक भाग लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री खुली जीप में बाइक रैली के साथ चले। सीएम के साथ कृषि मंत्री राम लाल मारकंडा और नाचन के विधायक विनोद कुमार खुली जीप में साथ रहे। सीएम 2 बजे नाचन के धनोटु पहुंचेंगे।
...
ये किए शिलान्यास
- बासा कॉलेज में क्लस्टर विवि होगी स्थापित
- लोनिवि के विश्राम गृह धनोटु चौक का होगा निर्माण
- बीबीएमबी से सुसान जवाला सड़क तक बनेगी सड़क
- बीईईओ कार्यालय जयदेवी भवन भी होगा तैयार
- 33 केवी सब स्टेशन जयदेवी से दूर होगी बिजली समस्या
- सीएम ने विद्युत बोर्ड के चुनाहन में टाइप 2 निवास भवन
इन सड़कों पर होगा काम
सीएम ने धनोटू-रोहांगलू-जयदेवी सड़क का भूमि पूजन किया। सेगली काथला, मंडोगलु फंग्यार, नियांडी गलु से झुंगी, मैटल से कुटाहची, गडोग नाला से बरनोग, नॉन चवाली से देव धार, भ्याना तो बही, सेरी जलाह मंदिर और ढाबन से चौंतड़ा सड़कों का भूमि पूजन किया।
विज्ञापन
...
इन योजनाओं से दूर होगी पेयजल किल्लत
सीएम ने झुंगी घरोट पेयजल योजना, पेयजल योजना कुटाहची मशोगल, उठाऊ पेयजल योजना बाघा चलोग, सियांज नांडी की आधारशिला रखीं। सीएम ने उठाऊ पेयजल योजना चैलचौक, छमयार रेफल, किंगरी नछेत, जरबाडआ से खडोली, चलाहर से गुलाड, कुंडला से सेगली रोपा, छबाड़ नाला से गैर और दान बाह्वा योजनाओं का लोकार्पण किया।
...
यह रहे मौजूद
इस मौके पर कृषि मंत्री राम लाल मारकंडा, प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, विधायक विनोद कुमार, विधायक बल्ह इंद्र सिंह गांधी, मिल्क फेडरेशन के चेयरमैन निहाल सिंह के अलावा डीसी ऋग्वेद ठाकुर, एसपी गुरदेव चंद, जिला परिषद चेयरपर्सन सरला ठाकुर, मंडल अध्यक्ष भाजपा नाचन रविंद्र राणा समेत अनेक लोगों ने भाग लिया।
जायका के तहत 1109 करोड़ का प्रावधान
गोहर (मंडी)। कृषि मंत्री राम लाल मारकंडा ने नाचन में जनसभा में कहा कि प्रदेश में जायका के तहत दूसरे चरण में 1109 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। कहा कि प्रथम चरण में जायका के तहत 321 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। जिनको मंडी, बिलासपुर, ऊना, चंबा और कांगड़ा जिलों में खर्च किया गया है। दूसरे चरण के 1109 करोड़ प्रदेश के 12 जिलों में विकास के लिए खर्च किए जाएंगे।