फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   राकू के शतक से थलौट टीम ने बीसीसीआर को किया पराजित

राकू के शतक से थलौट टीम ने बीसीसीआर को किया पराजित

Sat, 10 Nov 2018 10:37 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
राकू के शतक से थलौट टीम ने बीसीसीआर को किया पराजित
मंडी। टारना स्पोर्ट्स क्लब मंडी की ओर से मां नैण तुंगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन ऐतिहासिक पड्डल मैदान में किया गया। इसका शुभारंभ भाजपा नेता आश्रय शर्मा ने किया। उन्होंने टारना स्पोर्ट्स क्लब के प्रयासों की सराहना की। शनिवार को थलौट और बीसीसीआर के मध्य मैच खेला गया। इसमें बीसीसीआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 163 रन बनाए। इसमें नंदा ने 25 गेंदों में 29 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी थलौट की टीम ने 9 विकेट खोकर 19वें ओवर में जीत हासिल कर दी। बल्लेबाज राकू ने नाबाद 101 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ दि मैच के खिताब से नवाजा गया। मुख्यातिथि आश्रय शर्मा ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली विभूतियों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर टारना स्पोर्ट्स क्लब के चेयरमैन सरदार भगवंत सिंह, प्रधान दिनेश कुमार, वरिष्ठ उपप्रधान देवेंद्र शर्मा, महासचिव दीपक राणा, पवन, सुदेश, देवेंद्र गौतम, संत राम, इंदिरा मार्केट के प्रधान अशोक शर्मा, जिला फुटबाल संघ के प्रधान लीला बिलास, नामधारी स्पोर्ट्स क्लब के प्रधान हरविंदर सिंह, महासचिव राजेंद्र पाल, नामधारी संगत से साधा सिंह, गुरमीत सिंह, सुरेंद्र सिंह भाटिया, लवली ग्रोवर, प्रताप ग्रोवर, मिंटू, बीआरसी तथा बावा कुलदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed