{"_id":"5aa6b1d94f1c1ba3758b5149","slug":"121520873945-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में 25 नकलची पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में 25 नकलची पकड़े
Updated Mon, 12 Mar 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
Education
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। हिमाचल प्रदेश स्कूल बोर्ड की परीक्षा में जिले के स्कूलों में 23 विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया है। नकल के यह मामले चार स्कूलों में दसवीं और बारहवीं की परीक्षा के दौरान यह मामले सामने आए हैं।
जानकारी के अनुसार शिक्षा खंड गोहर के तहत एसडीएम गोहर कुलबीर राणा और स्कूल शिक्षा बोर्ड की संयुक्त टीम ने सोमवार को गोहर के विभिन्न स्कूलों में छापे के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोआ में 7 केस, केलोधार में 4 जबकि धंग्यारा स्कूल में एक विद्यार्थी को नकल करते पकड़ा गया है। यह सभी केस सुबह के सत्र के दौरान सामने आए हैं। दोपहर बाद के सत्र में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला केलोधार के परीक्षा केंद्र में एसडीएम गोहर ने छापामारी करते हुए चार केस बनाए। जबकि गोहर स्कूल में शिक्षा निदेशक की टीम ने नकल करते हुए सात छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा। कुछ छात्राएं भी नकल करती हुई पकड़ी गई हैं। गोहर परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरे से लैस हैं। बावजूद इसके अभी भी छात्रों को नकल करते पकड़े जाना शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह है। एसडीएम गोहर कुलबीर सिंह राणा ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए स्कूल प्रशासन को इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए स्कूल प्रशासन को भविष्य में नकल पर शिकंजा कसने की हिदायत भी दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में वे स्वयं दौरा कर रहे हैं तथा विद्यार्थी द्वारा नकल करने और करवाने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्ती से पेश आएगा।