फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   कायाकल्प योजना में करसोग सिविल अस्पताल सूबे में अव्वल

कायाकल्प योजना में करसोग सिविल अस्पताल सूबे में अव्वल

Tue, 06 Feb 2018 10:57 PM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
कायाकल्प योजना में करसोग सिविल अस्पताल सूबे में अव्वल
करसोग (मंडी)। कायाकल्प योजना के तहत सिविल अस्पताल करसोग ने प्रदेश भर में प्रथम हासिल किया है। खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग डॉ राकेश प्रताप ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुरस्कार के लिए तीन स्तरीय आकलन किया गया है। जिसमें आंतरिक आकलन, जिला स्तरीय आकलन और बाह्य आकलन शामिल था। इसमें पांच मानक भी थे। इन पांच मानकों में अस्पताल कैंपस, बॉयो मेडिकल वेस्ट, संक्रमण नियंत्रण आदि शामिल थे। इन सभी आकलन और मानकों की कसौटी पर हिमाचल प्रदेश में नागरिक चिकित्सालय करसोग को प्रथम पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। जिससे अब कायाकल्प योजना के तहत अस्पताल को सात लाख की इनामी राशि मिलेगी। इस कार्यक्रम के प्रभारी डा रिपन ने बताया कि यह पुरस्कार राशि रोगी कल्याण समिति और कर्मचारियों के प्रोत्साहन के लिए खर्च की जाएगी।
विज्ञापन


बीपीएल परिवारों के लिए 5 से 13 तक दावे और आक्षेप करें प्रेषित
करसोग (मंडी)। सहायक आयुक्त विकास डॉ. राखी सिंह ने कहा कि विकास खंड करसोग में बीपीएल परिवारों की सूची में आने के लिए मार्गदर्शिका कार्यालय विकास खंड करसोग के साथ सभी ग्राम पंचायतों में उपलब्ध है। 15 फरवरी से 18 फरवरी तक दावों की छंटनी की जाएगी। जबकि 19 फरवरी से प्रथम मार्च 2018 तक अधिसूचित चार सदस्यीय कमेटी के माध्यम से दावों और आक्षेपों का सत्यापन किया जाएगा। 3 मार्च से 14 मार्च तक तक वार्ड सभाएं होंगी, जिसमें स्वच्छता का प्रबंधन तथा बीपीएल परिवारों की सूची का पुनर्विलोकन किया जाएगा। अधिसूचित कमेटी की ओर से 15 मार्च से 17 मार्च तक वार्ड सभाओं का पुनर्विलोकन किया जाएगा। 25 मार्च से 22 अप्रैल तक ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को ग्रामीण विकास व पंचायती राज विभाग हिमाचल प्रदेश के तत्वावधान में मेरा हिमाचल स्वच्छ हिमाचल अभियान के तहत करसोग विकास खंड की सभी 54 पंचायतों में स्वच्छता अभियान चलाकर गांव की जनता का सहयोग लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed