{"_id":"5a01a7dc4f1c1b87698b9e14","slug":"121510057948-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव ड्यूटी में लगी सरकारी बसें, 83 बस रूट ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव ड्यूटी में लगी सरकारी बसें, 83 बस रूट ठप
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। चुनाव ड्यूटी के कारण मंडी डिपो के तहत मंगलवार को 83 बसें निर्धारित रूटों पर नहीं चलीं। जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मंडी डिपो के अधिकतर लोकल बस रूट मंगलवार को ठप रहे। जिस कारण बस स्टैंड मंडी में कॉलेज स्टूडेंट, आम यात्री बसों के इंतजार में खड़े नजर आए। मंडी डिपो में कुल 140 बस रूटों पर बसें वर्तमान में चलती हैं। लेकिन, चुनाव ड्यूटी के कारण मंगलवार को महज 57 बसें ही रूट पर चल सकीं। हालांकि, लंबे रूट प्रभावित नहीं हुए। सुबह के समय लोकल बस रूटों की बसें अपने रूट पर चलीं। लेकिन, शाम को अधिकतर बसें पोलिंग पार्टी को स्टेशन तक पहुंचाने के लिए रवाना हो गईं। बेहद कम बसें शाम को पोलिंग स्टेशन से रूट पर लौट पाईं। जिससे शाम के समय ग्रामीण क्षेत्रों में जाने वाले बस रूटों पर ग्रामीणों को अधिक दिक्कतें पेश आईं।
बस स्टैंड में घंटों बसों का इंतजार
दोपहर करीब साढ़े बारह बजे। बस स्टैंड मंडी। त्रैंबली बस के इंतजार में बच्चे को उठाए बबली देवी आधे घंटे से खड़ी है। लेकिन, निगम की बस नहीं आई। पूछने पर बताया- क्षेत्र के लिए बेहद कम बसें हैं। पूछताछ केंद्र पर कर्मचारी ने बताया कि बसें चुनावी ड्यूटी पर लगाई गई हैं। पता नहीं अब कोई निजी बस मिलेगी अथवा नहीं। वहीं, कटौला की छात्रा आरती नेे कहा कि सुबह तो सरकारी बस मिल गई थी। लेकिन, अब एक भी सरकारी बस नजर नहीं आ रही है। अब पैसे खर्च कर निजी बस में घर लौटना पड़ेगा।
सराज, द्रंग, पंडोह, गोहर क्षेत्र के बस रूट ठप
मंडी डिपो के तहत सराज, द्रंग, पंडोह और गोहर क्षेत्र के लोकल बस रूटों पर बसें न जाने से यात्रियों को दिक्कतें पेश आईं। जिले के सबसे दुर्गम क्षेत्र सराज में लोगों को दिक्कतें पेश आई। यहां पर निजी बसों की सुविधा भी कम होने के कारण लोग परेशान हुए।
विज्ञापन
83 बस रूट ठप : आरएम
आरएम मंडी विनोद कुमार ने कहा कि कुल 83 बसें चुनावी ड्यूटी के चलते तय बस रूटों पर नहीं चल सकती हैं। बुधवार को अधिकतर बस रूट बहाल हो जाएंगे।