फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   होशियार मामले में सीबीआई जांच को लेकर किया प्रदर्शन

होशियार मामले में सीबीआई जांच को लेकर किया प्रदर्शन

Wed, 26 Jul 2017 11:14 PM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
होशियार मामले में सीबीआई जांच को लेकर किया प्रदर्शन
जंजैहली (मंडी)। वन रक्षक होशियार सिंह मौत मामले की सीबीआई जांच को लेकर बुधवार को भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए। इस दौरान लोगों ने लगभग चार घंटे जंजैहली-मंडी सड़क पर चक्का जाम किया। इस मौके पर सराज मंच के बैनर तले 46 पंचायतों व कई सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने रैली निकाली। आक्रोशित लोगों ने प्रशासन व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उसके बाद सराज मंच के पदाधिकारियों की अगुवाई में लोगों ने सीबीआई जांच की मांग को लेकर एसडीएम जंजैहली के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान होशियार हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैं, निकलो बाहर मकानों से जंग लड़ो बेईमानो से, दादी तेरे पोते को न्याय हम दिलाएंगे, होशियार तेरे कातिलों को शूली पर चढ़वाएंगे जैसे नारों से जंजैहली बाजार गूंज उठा। सराज मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक होशियार को न्याय नहीं मिलेगा उनका आंदोलन नहीं थमेगा। यदि होशियार को न्याय न मिला तो सराज में विस चुनावों का भी बहिष्कार होगा।
विज्ञापन

विधायक का साथ न मिलने से खफा लोग
बुधवार को निकाली गई रैली को विधायक का साथ न मिलने पर स्थानीय लोगों में रोष दिखा। लोगों ने विधायक के इस प्रदर्शन में शामिल न होने पर रोष व्यक्त किया। सराज मंच के सदस्य जयवती देवी ने कहा कि गुड़िया के मामले में सराज के विधायक मंडी में एक रैली निकालते हैं। जब उनकी विधासभा के अंदर के एक नवयुवक वन रक्षक होशियार सिंह के मामले में उनको आंदोलन में शामिल होने के लिए समय नहीं है।
विज्ञापन

विस चुनावों का करेंगे बहिष्कार
सराज मंच के सचिव नरेंद्र ने कहा कि प्रदेश सरकार की माफिया के साथ मिलीभगत है। उन्होंने कहा कि नौ अगस्त को शिमला में प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। यदि होशियार सिंह को न्याय नहीं मिला तो सराज की जनता विस चुनावों का बहिष्कार करेगी। माफिया सरकार के संरक्षण के कारण ही फल-फूल रहा है। एनएसयूआई के कार्यकर्ता ने कहा कि सराज मंच की मुहिम को उनका समर्थन है। इसके अलावा कई सामाजिक संगठनों का भी सराज मंच को सर्मथन मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होशियार मामले में सीबीआई जांच को लेकर किया प्रदर्शन
सराज मंच के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने मंडी-जंजैहली सड़क चार घंटे किया जाम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed