{"_id":"6942f21188bcce4deb015319","slug":"12-players-will-play-in-the-national-basketball-competition-mandi-news-c-90-1-mnd1001-179687-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: राष्ट्रीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में खेलेंगे 12 खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: राष्ट्रीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में खेलेंगे 12 खिलाड़ी
Thu, 18 Dec 2025 06:38 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 18 Dec 2025 06:38 AM IST
विज्ञापन
मंडी। 23 से 28 दिसंबर तक मध्य प्रदेश के जबलपुर में होने जा रही राष्ट्रीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 12 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिला स्तर पर हुई प्रतियोगिताओं के बाद राज्य स्तर की टीम में चयनित हुए 12 खिलाड़ी इन दिनों मंडी के विजय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे हैं। यह प्रशिक्षण शिविर 13 दिसंबर से 19 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। चयनित खिलाड़ियों में दो ही विजय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला से हैं।
बुधवार को पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा इस प्रशिक्षण शिविर में पहुंचीं और खिलाड़ियों को जरूरी टिप्स दिए। वहीं अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि खेल भावना से खेलते हुए हिमाचल प्रदेश की यह टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करेगी व प्रदेश का नाम रोशन करेगी।