{"_id":"6a9079f73ee57f2e660a27e4","slug":"12-challans-issued-for-failure-to-display-rate-lists-in-shops-405-kg-of-fruits-and-vegetables-seized-mandi-news-c-90-1-ssml1025-210753-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: दुकानों में रेट लिस्ट न लगाने पर काटे 12 चालान, 405 किलो फल-सब्जियां जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: दुकानों में रेट लिस्ट न लगाने पर काटे 12 चालान, 405 किलो फल-सब्जियां जब्त
विज्ञापन
मंडी शहर के पड्डल स्टेडियम के बाहर सब्जी की दुकान का निरीक्षण कर चालान काटते खाद्य आपूर्ति निगम
मनमाने दाम वसूलने वाले दुकानदारों पर कसा शिकंजा
चीनी और सब्जी की कीमतों में बढ़ोतरी पर विभागीय दल कर रहा निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। फल और सब्जी की आड़ में ग्राहकों से वसूलने जा रहे मनमाने दाम को लेकर वीरवार को खाद्य आपूर्ति निगम की टीम ने शहर में सब्जी दुकानों पर विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया। निरीक्षण दल में खाद्य आपूर्ति निगम के इंस्पेक्टर भूपिंद्र सिंह और इंस्पेक्टर परस राम मौजूद रहे।
निरीक्षण दल ने मंडी शहर के पंचायत भवन के बाहर, पड्डल स्टेडियम के बाहर, आईटीआई चौक, महामृत्यंजय चौक सहित इंदिरा मार्केट के बाहर भी कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान अधिकांश विक्रेताओं के पास प्रशासन व सरकार की ओर से तय नियमों को ताक पर रखते हुए दुकानों के बाहर अनिवार्य रेट लिस्ट नहीं लगाई गई थी। दल ने मौके पर ही 12 दुकानदारों के चालान कर उन्हें चेतावनी देते हुए 405 किलोग्राम फल एवं सब्जियां जब्त कीं। निरीक्षण दल ने सभी व्यापारियों को हिदायत दी कि वे अपनी दुकानों के सामने दैनिक रेट लिस्ट जरूर लगाए। इस बारे में जिला नियंत्रक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम बिजेंद्र सिंह पठानिया ने बताया कि चीनी और सब्जी की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर विभागीय दल जिला भर की दुकानों में निरीक्षण कर रहे हैं। विभागीय दल तीन दिन से मंडी जिले में दुकानों का निरीक्षण कर रहे हैं। पिछले दिनों सुंदरनगर और बल्ह में भी निरीक्षण कर दुकानदारों के चालान और उत्पादों को जब्त किया गया है।