फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   1.193 kg of charas seized from a car; three accused from Gujarat arrested.

Mandi News: कार से 1.193 किलो चरस बरामद गुजरात के तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 09 Oct 2026 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
1.193 kg of charas seized from a car; three accused from Gujarat arrested.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुंदरनगर (मंडी)। पुंघ फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान सुंदरनगर पुलिस ने गुजरात नंबर की कार से 1 किलो 193 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने कार सवार गुजरात के तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। इतनी बड़ी मात्रा में चरस मिलने के बाद पुलिस अब आरोपियों के पीछे किसी बड़े तस्करी नेटवर्क की कड़ी तलाशने में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार वीरवार दोपहर करीब एक बजे सुंदरनगर पुलिस की टीम पुंघ फोरलेन पर नाका लगाए हुए थी। इसी दौरान मंडी की तरफ से गुजरात नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार आई।
विज्ञापन

पुलिस ने कार को जांच के लिए रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 1 किलो 193 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने कार सवार पार्थ ठाकुर (28), जिनल पारेख (31) और सुभाष कुचडिया (27) निवासी रणीप अहमदाबाद को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि आरोपी चरस कुल्लू की तरफ से लेकर आए थे। हालांकि कुल्लू में वे इसे कहां से लेकर चले थे और इसे आगे कहां पहुंचाना था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

बरामद चरस की मात्रा अधिक होने के कारण पुलिस आरोपियों के स्थानीय स्तर पर संपर्क और संभावित तस्करी नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
इसके लिए गुजरात के संबंधित थानों से आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी मंगवाया जा रहा है। उधर, एसपी विनाेद कुमार ने बताया कि मामले में बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज पुलिस रिमांड के दौरान पता लगाए जाएंगे। फिलहाल मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed