फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   शार्टपुट में अंशिका और लांग जंप में आर्यन ने पाया प्रथम स्थान

शार्टपुट में अंशिका और लांग जंप में आर्यन ने पाया प्रथम स्थान

Wed, 21 Nov 2018 11:03 PM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
शार्टपुट में अंशिका और लांग जंप में आर्यन ने पाया प्रथम स्थान
शॉटपुट में सोनाली और लांग जंप में आर्यन अव्वल
विज्ञापन

बीबीएमबी की इंटर प्रोजेक्ट स्कूली खेलों के दूसरे दिन हुए रोचक मुकाबले
अमर उजाला ब्यूरो
सुंदरनगर (मंडी)। बीबीएमबी की इंटर प्रोजेक्ट स्कूली खेल प्रतियोगिता में दूसरे दिन लड़कियों के शॉटपुट अंडर-19 मुकाबले में सुंदरनगर की सोनाली ठाकुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। नंगल की अंशिका ने दूसरा और सेजल तृतीय स्थान पर रही। लड़कों में सुंदरनगर के रिधव ने प्रथम, प्रणव शर्मा ने द्वितीय और नंगल के नारायण सिंह तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कियों में अंडर-14 मुकाबले में नंगल की शैलजा ने प्रथम, सलापड़ की राजविंदर कौर द्वितीय तथा नंगल की वंशिका तीसरे स्थान पर रही। लड़कों में सुंदरनगर के काव्य प्रथम, नंगल के आदित्य द्वितीय व सुंदरनगर का मोक्ष तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों में अंडर-19 में 400 मीटर दौड़ मुकाबले में नंगल की निकिता प्रथम, सुंदरनगर की कशिश उप्पल द्वितीय व नंगल की सृजन तृतीय स्थान पर रही। अंडर-19 में लड़कों में आयोजित 400 मीटर दौड़ में नंगल के ओम चंद ने प्रथम और अभिषेक ने द्वितीय, जबकि तलवाड़ा के मनोज ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर-14 में नंगल के राघव ने प्रथम स्थान, तलवाड़ा के गुरप्रीत सिंह ने द्वितीय और सुंदरनगर के समर्थ बहल ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कियों में अंडर-14 दौड़ में नंगल की सिमर साका ने प्रथम, सलापड़ की अक्षी कश्यप द्वितीय और पंडोह की मुस्कान तृतीय स्थान पर रही। लांग जंप में लड़कों के अंडर-19 मुकाबले में सुंदरनगर का आर्यन प्रथम, नमन द्वितीय व नंगल का वासु तृतीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को बीबीएमबी के चेयरमैन डीके शर्मा ने पदक पहना कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed