फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सुंदरनगर कॉलेज में मोहित बने एनएसयूआई के अध्यक्ष

सुंदरनगर कॉलेज में मोहित बने एनएसयूआई के अध्यक्ष

Tue, 28 Aug 2018 11:16 PM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर कॉलेज में मोहित बने एनएसयूआई के अध्यक्ष
सुंदरनगर (मंडी)। एनएसयूआई की एमएलएसएम कॉलेज इकाई का पुनर्गठन किया गया है। इसमें मोहित ठाकुर को अध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा नेहा शर्मा, साहित्य और अजय को उपाध्यक्ष, अक्षय और शालिनी को सचिव, सुमन, आकाश, नितेश और हिमांशु को सचिव, कॉलेज प्रभारी मोहित कटोरिया तथा मनीष वर्मा और आस्था को कोषाध्यक्ष चुना गया है। छात्रा प्रमुख चेतना और शालिनी को और छात्र प्रमुख नरेश तथा विशाल को बनाया गया है। चिनू व मनीषा को मीडिया प्रभारी, एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष आशुतोष ठाकुर, मनीष, ऋषभ व जगदीश को इकाई का सलाहकार बनाया गया है। इस मौके पर एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष हिम्मत जंवाल तथा संस्कृत कॉलेज के प्रधान अक्षय शर्मा सहित एनएसयूआई के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने चुनाव के उपरांत पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर से मुलाकात की और उनसे अपने पदाधिकारियों का परिचय करवाया। इस मौके पर सोहन लाल ठाकुर ने नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी और आह्वान किया कि वे शैक्षणिक संस्थाओं में सक्रिय सांप्रदायिक संगठनों के मंसूबों को नेस्तनाबूद कर छात्र वर्ग के कल्याण के लिए कार्य करें।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed