{"_id":"5b85898142c792466835fe07","slug":"11535478145-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान प्रश्नोतरी में ज्योत्सना, लतिश रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान प्रश्नोतरी में ज्योत्सना, लतिश रहे अव्वल
Updated Tue, 28 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। राज्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद शिमला एवं शिक्षा विभाग की ओर से गोहर उपमंडल का बाल विज्ञान सम्मेलन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्यांज में 27-28 अगस्त को आयोजित किया गया। इसमें 30 पाठशालाओं के 200 से अधिक बाल विज्ञानी एवं 46 शिक्षकों ने भाग लिया। बाल विज्ञान सम्मेलन में विज्ञान प्रश्नोत्तरी, विज्ञान गतिविधियां, गणित ओलंपियाड और विज्ञान माडल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य खेम सिंह ठाकुर ने प्रतिभागियों का गर्मजोशी से स्वागत कर बाल विज्ञान सम्मेलन का उद्घाटन किया। विज्ञान पर्यवेक्षक संजीव ठाकुर ने विभिन्न स्पर्धाओं के बारे में जानकारी दी। विज्ञान प्रश्नोत्तरी के कनिष्ठ वर्ग में राजकीय उच्च पाठशाला तुन्ना के उदय और होशियार प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चच्योट की छाया और अजय द्वितीय तथा डीएवी गोहर के वंशज और आरुषि तृतीय रहे।
वरिष्ठ वर्ग में डीएवी गोहर के चंद्रेश एवं हरमेश प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्यांज की ममता एवं शेर सिंह द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाढू के सानिध्य एवं हेमंत तृतीय रहे। वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्यांज की ज्योत्सना एवं लतिश प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चैलचौक के दिनेश एवं प्रियंका द्वितीय तथा डीएवी गोहर के दजेंद्र एवं काजल तृतीय रहे। विज्ञान गतिविधियों के कनिष्ठ वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोहर की विपाशा, डीएवी गोहर के सैजल तथा टरिनिटी चैलचौक की रिया, वरिष्ठ वर्ग में टरिनिटी चैलचौक की दीप्ति, डीएवी गोहर की हिमांकी तथा राजकीय उच्च पाठशाला रेउंसी के लक्ष्य क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चैलचौक के अभय, डीएवी गोहर की महिमा तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्यांज की सपना श्रेष्ठ रहे। विज्ञान मॉडल स्पर्धा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्यांज की ओजसविता प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चैलचौक के अक्षय द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोहर की नितिका तृतीय रहे।
गणित ओलंपियाड के कनिष्ठ वर्ग में डीएवी गोहर की खुशबू प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाखली का पारस द्वितीय एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोहर की सुमित्रा ने तृतीय स्थान हासिल किया। वरिष्ठ वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोहर के मुकेश प्रथम, डीएवी गोहर का अन्वित द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्यांज का पार्थिव तृतीय रहे। वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्यांज का लतिश प्रथम, डीएवी गोहर की योगिता द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोहर के निशांत तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
समापन समारोह में विजेताओं को पाठशाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जीवानंद ने पुरस्कृत किया। अब बल्ह उपमंडल का बाल विज्ञान सम्मेलन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गागल में 1-2 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।