{"_id":"5b27ef3e4f1c1b13358b75e0","slug":"11529343806-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के लीड राजकीय वल्लभ कॉलेज मंडी की व्यवस्था में बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के लीड राजकीय वल्लभ कॉलेज मंडी की व्यवस्था में बदलाव
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैगिंग, अनुशासन पर नजर रखेंगे स्कवायड
मंडी कॉलेज प्रबंधन ने पांच जोन में बांटा महाविद्यालय, स्कवायड का गठन
जिले के कॉलेजोें में दाखिले शुरू, रौनक लौटी
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी।
जिले के राजकीय वल्लभ कॉलेज प्रबंधन ने व्यवस्था में बड़े बदलाव किए हैं। इन्हें शैक्षणिक सत्र में लागू कर दिया गया है। कॉलेज को पांच जोन में बांटा गया है। हर जोन में 17 से 19 शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक स्टाफ को मेंबर बनाया गया है। जोन को एंटी रैगिंग और डिसीप्लीन (अनुशासन) स्कवायड का नाम दिया गया है। इन पांच स्कवायड पर अनुशासन के साथ ही बिजली, पानी, सफाई समेत छात्रों से जुड़ी हर समस्या के समाधान का जिम्मा सौंपा गया है। इस बार कॉलेज में एडमिशन के ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था को भी प्रभावी तरीके से लागू कर दिया गया है। इसका जिम्मा भी इन स्कवायड को सौंपा गया है। जबकि, कॉलेज में प्रवेश लेने वाले फ्रेशर स्टूडेंट को एडमिशन फीस ऑनलाइन अदा करने की सुविधा मिलेगी। सभी स्कवायड समन्वय कमेटी को रिपोर्ट करेंगे। इसमें कॉलेज के सबसे वरिष्ठ प्रोफेसर और अधीक्षक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह कमेटी कॉलेज प्राचार्य को रिपोर्ट करेगी।
यह है पांच स्कवायड
आर्ट ब्लॉक, स्टाफ रूम कॉलेज ग्राउंड, साइंस ब्लाक, हॉस्टल एंड एंट्री प्वाइंट और आईआईटी कैंपस और बीबीए ब्लॉक शामिल है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक अवस्थी ने कहा कि एडमिशन के लिए चार काउंटर लगाए गए हैं। इस बार प्रभावी तरीके से ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था को लागू किया गया है। 24 को पहली मेरिट लिस्ट लगाई जाएगी। 24 से 27 तक फीस जमा की जाएगी। जबकि, सेल्फ फाइनांस कोर्स का टेस्ट 25 जून को होगा।
..
एबीवीपी और एनएसयूआई ने लगाए हेल्प डेस्क
कॉलेज खुलने से जिलेभर के कॉलेजों में रौनक लौट आई है। कॉलेज में प्रवेश के पहले दिन 1400 प्रोस्पेक्टस बिके हैं। प्रवेश के पहले दिन लीड कॉलेज में एनएसयूआई और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने भी कॉलेज मागदर्शन केंद्र लगाए। एनएसयूआई के जिला सचिव आजाद ने कहा कि संगठन छात्रों की समस्या के लिए तत्पर है।