फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   लोक नृत्य में महिला मंडल पट्टा प्रथम

लोक नृत्य में महिला मंडल पट्टा प्रथम

Wed, 04 Apr 2018 07:48 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
लोक नृत्य में महिला मंडल पट्टा प्रथम
लोक नृत्य में महिला मंडल पट्टा प्रथम
विज्ञापन

लघु शिवरात्रि मेले की प्रतियोगिता में भाग लेने वाले महिला मंडल सम्मानित
बडवाहण महिला मंडल को शानदार प्रस्तुति ..बेटी पराई क्यों हैं.. के लिए पुरस्कृत किया
अमर उजाला ब्यूरो
जोगिंद्रनगर (मंडी)।
लघु शिवरात्रि देव मेला जोगिंद्रनगर के चौथे दिन आयोजित की गई प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। बुधवार दोपहर बाद आदर्श कन्या स्कूल के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में बीडीओ चौंतड़ा वसुधा सूद और तहसीलदार शालिनी शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर महिलाओं को उचित इनाम राशि प्रदान की। लोक नृत्य में महिला मंडल पट्टा प्रथम, महिला मंडल हराबाग द्वितीय और महिला मंडल बनाड़ तृतीय रहा। बडवाहण महिला मंडल को शानदार प्रस्तुति ..बेटी पराई क्यों हैं.. के लिए पुरस्कृत किया गया। एकल गान में महिला मंडल, कोटरूपी, जलपेहड़, बडवाहण, घमरेहड़, पट्ट, निचलामझवाड़, भरयाड़ा, बालकरूपी, बनांई, डिबनू, रोपड़ी, जन चेतनाघमरेहड़, ढेलू हार, जिमजिमा और अन्य महिला मंडलों ने एकल गीत गाए सभी महिला मंडलों को उचित राशि देकर देकर सम्मानित किया गया। वहीं समूह गान में आस्था महिला मंडल, मझवाड़-2, घमरेहड़, टिकरू, शानन, कोटरूपी जलपेहड़, रोपड़ी, बडवाहन, बालकरूपी, पट्ट और अन्य महिला मंडलों ने भी समूह गान गाए। जिसमें सभी को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष संतोष शर्मा, कोच रीता ठाकुर, प्रेरणा, ममता कपूर, अनीता ठाकुर, निर्मला उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed