फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सम्मान पाकर चेहके मेधावियों के चेहरे

सम्मान पाकर चेहके मेधावियों के चेहरे

Thu, 04 Jan 2018 06:53 PM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 06:53 PM IST
विज्ञापन
सम्मान पाकर चेहके मेधावियों के चेहरे
सम्मान पाकर चहके मेधावियों के चेहरे
विज्ञापन

सीसे स्कूल पौड़ा कोठी में हर्षोल्लास से मनाया वार्षिकोत्सव
अमर उजाला ब्यूरो
सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पौड़ा कोठी का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह वीरवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। पंचायत प्रधान चंद्रेश कुमारी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने अतिथियों व अभिभावकों के समक्ष स्कूल की साल भर की उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी दी। चंद्रेश कुमारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे इस स्कूल के बच्चों ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, उसके लिए बच्चों के साथ-साथ उनके अध्यापक वर्ग बधाई के पात्र हैं। उन्होंने बच्चों से जीवन में आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए उन्हें प्रेरित किया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांध दिया। उन्होंने एकांकी, हिमाचली लोकनृत्य, एकल गीत, समूहगान और अनेक कार्यक्रम पेश कर अपनी प्रतिभा से सबको रूबरू करवाया। इस मौके पर मुख्यातिथि चंद्रेश कुमारी ने स्कूल के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित भी किया। उनसे सम्मान पाने वालों में रीना, युवराज, रीना कुमारी, ज्योति, रितिका, आरती, डिंपल, चेतन कुमार, विद्यासागर, इंद्रजीत, किरण, लीलाधर, कमल किशोर, ललिता, पायल, धीरज ठाकुर, हेमंत, चिंता, वंदना, संगीता चौहान, चंद्रेश वर्मा, विजय कुमार, नरेंद्र कुमार, तुबेंद्र कुमार, लोकेश गौतम, आरती वर्मा, चेतन शर्मा, कुसुम ठाकुर और कुसुमा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed