फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बिजली बोर्ड के जेई की सड़क हादसे में मौत

बिजली बोर्ड के जेई की सड़क हादसे में मौत

Tue, 28 Nov 2017 09:45 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
बिजली बोर्ड के जेई की सड़क हादसे में मौत
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरा
विज्ञापन

करसोग (मंडी)। तेबन पंचायत के पोरला के पास एक निजी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बिजली बोर्ड के अतिरिक्त कनिष्ठ अभियंता की मौत हो गई है। कार में मृतक की पत्नी और पिता भी सवार थे लेकिन घर के नीचे दोनों को कार से उतारकर जेई कार मोड़ने के लिए आगे चला गया। कार मोड़कर जैसे ही वह कार पार्क करने के लिए वापस लाने लगा तो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। घायलावस्था में जेई को स्थानीय चिकित्सा केंद्र लाया गया, जहां से उसे आईजीएमसी रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बिजली बोर्ड में अतिरिक्त कनिष्ठ अभियंता के पद पर तैनात धर्म सिंह (47) पुत्र परस राम गांव पोरला डाप्त तेबन तहसील करसोग सोमवार देर शाम को अपनी कार से घर जा रहे थे। इस दौरान कार में उनके पिता और पत्नी भी सवार थे। उन्होंने घर के नीचे पहुंचने पर घरवालों को गाड़ी से उतारा और गाड़ी को आगे से मोड़कर वापस लाने लगे। इस दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी करसोग आरके राणा ने मामले की पुष्टि की है।

घर के पास मिली मौत
कई किमी का सफर करने के बाद मौत मिली तो वह भी घर के करीब। इसे विधि का विधान ही कहेंगे कि हादसे से कुछ पल पहले ही जेई ने कार से अपने पिता और पत्नी को उतारा। अभी कार दोनों की नजरों के सामने ही थी कि अचानक हादसा हो गया और पिता का पुत्र और एक पत्नी का पति हमेशा लिए परिवार से बिछड़ गया। धर्मसिंह मंडल करसोग विद्युत बोर्ड यूनियन के प्रधान भी थे। उनकी मौत की सूचना सुनते ही पूरी तेबन पंचायत और विद्युत मंडल करसोग में मातम छा गया। विद्युत मंडल करसोग ने अपने अधिकारी की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वहीं, सीपीएस मनसा राम, पूर्व विधायक हीरा लाल ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed