{"_id":"6a12ea6ce60a4ddac708b9c9","slug":"113-polling-parties-deployed-for-50-gram-panchayats-of-gopalpur-block-mandi-news-c-90-1-ssml1045-197913-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: गोपालपुर खंड की 50 ग्राम पंचायतों के लिए 113 मतदान पार्टियां तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: गोपालपुर खंड की 50 ग्राम पंचायतों के लिए 113 मतदान पार्टियां तैनात
विज्ञापन
छह सेक्टर ऑफिसर व कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए 2 सेक्टर मजिस्ट्रेट रहेंगे तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। 26, 28 व 30 मई को होने वाले पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के लिए गोपालपुर खंड में मतदान पार्टियां अपने-अपने केंद्रों के लिए रवाना कर दी गई हैं। यहां 50 ग्राम पंचायतों के लिए कुल 113 मतदान पार्टियां तैनात की गई हैं तथा 54 कर्मी रिजर्व रखे गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर 4 मतदान कर्मी और 2 सुरक्षा कर्मी तैनात हैं।
गोपालपुर खंड में वार्ड नंबर 8 तताहर-1 और वार्ड नंबर 9 तताहर-2 को पिंक बूथ तथा मसेरन पोलिंग स्टेशन को ग्रीन बूथ बनाया गया है। पंचायत समिति व जिला परिषद की मत पेटियां राजकीय डिग्री कॉलेज सरकाघाट स्थित स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच जमा की जाएंगी।
पहले चरण में 26 मई को 17 ग्राम पंचायतों, दूसरे चरण में 28 मई को 17 और तीसरे चरण में 30 मई को 16 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। एसडीएम सरकाघाट एवं रिटर्निंग अधिकारी राजेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि चुनाव सुचारू रूप से कराने के लिए पूरे ब्लॉक को 6 सेक्टरों में बांटा गया है तथा 6 सेक्टर अधिकारी व 2 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।