{"_id":"5c7d60eebdec221427739c1c","slug":"111551720686-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी काशी में निकली मिनी जलेब, देव समागम में बदली मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटी काशी में निकली मिनी जलेब, देव समागम में बदली मंडी
विज्ञापन
मंडी। भगवान शिव के प्रिय दिन सोमवार को शिवरात्रि पर्व पर छोटी काशी मंडी में अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि मेला की मिनी जलेब निकली। इससे पूर्व राजदेवता माधोराय और आराध्य देव बाबा भूतनाथ की पूजा-अर्चना हुई। दोपहर बाद करीब तीन बजे हल्की बूंदाबांदी के बीच राजदेवता माधोराय राजा के दरबार पहुंचे। यहां विधिवत पूजा अर्चना के बाद दरबार सजा। राजदेवता राजा अशोक पाल सेन के दाईं ओर विराजमान हुए। राज पुरोहित हर्ष शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि परंपरा के अनुसार अब शिवरात्रि पर्व के देव कारज का आगाज हो गया है। सोमवार को देवताओं के छोटी काशी नगरी में पहुंचते ही नजारा ऐसा था मानो स्वर्ग धरती पर उतर आया हो। देर शाम तक देवी-देवता छोटी काशी पहुंचते रहे। इस देव समागम का हिस्सा स्थानीय प्रशासन के अलावा आम लोग भी बने।
...
साढ़े नौ बजे देव पूजन से कारज का आगाज
सोमवार को साढ़े नौ बजे के करीब बाबा भूतनाथ और राजदेवता माधोराय के मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ ही मंडी शिवरात्रि मेलों के कारज शुरू हो गए हैं। मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने राजदेवता माधोराय और मंडी शहर के अधिष्ठाता बाबा भूतनाथ के मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की।
...
होमगार्ड्स के बैंड की धुन पर पूजा के लिए पहुंचे डीसी
बाबा भूतनाथ के मंदिर तक मेला कमेटी के अध्यक्ष होमगार्ड्स के बैंड की धुन पर परेड करती पुलिस, होमगार्ड्स पुरुष एवं महिला जवानों की टुकड़ी के साथ चौहाटा बाजार तक आए। इसमें पुलिस के घुड़सवार रसाले आगे-आगे चल रहे थे। उसी के साथ रियासतकालीन देवता बदार क्षेत्र के थट्टा के शुकदेव ऋषि, झाथी वीर और सुखदेव ऋषि शारटी के देवता के रथ भी ढोल नगाड़ों के साथ चौहाटा बाजार में पहुंचे।
विज्ञापन
...
नौ बजे बड़ादेव कमरूनाग का किया पूजन
डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने नौ बजे के करीब बड़ादेव कमरूनाग का पूजन किया। रविवार को पहुंचे जनपद के अधिष्ठाता बड़ा देव कमरूनाग से आशीर्वाद लेने के लिए सोमवार को टारना मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
000