फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   वोल्वो के साथ टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर

वोल्वो के साथ टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर

Sat, 05 May 2018 10:25 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
वोल्वो के साथ टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर
सुंदरनगर (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर यहां नरेश चौक पर शुक्रवार रात वोल्वो से साथ टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे घायल युवक की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10 बजे मनाली से दिल्ली जा रही वोल्वो बस (यूपी78डीएन/2842) के साथ यहां नरेश चौक पर बाइक (एचपी 31/8037) की टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक सवार दो युवक नेत्र सिंह (42) निवासी स्वाड़ मोहल्ला पुराना बाजार सुंदरनगर और सुरेंद्र (47) निवासी रडा डाकघर धारंडा सुंदरनगर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक जांच के उपरांत चिकित्सकों ने नेत्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि सुरेंद्र को उपचार के बाद नाजुक हालत के चलते चंडीगढ़ पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच आरंभ कर दी है। एसडीएम राहुल चौहान ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को फौरी सहायता के रूप में 10 हजार की राशि प्रदान की जा रही है। इधर, विधायक राकेश जम्वाल ने इस हादसे पर शोक जताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed