फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   शिवरात्रि महोत्सव में सांस्कृतिक संध्याओं के कलाकारों के ऑडिशन 7 फ रवरी से

शिवरात्रि महोत्सव में सांस्कृतिक संध्याओं के कलाकारों के ऑडिशन 7 फ रवरी से

Sat, 27 Jan 2018 07:24 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
शिवरात्रि महोत्सव में सांस्कृतिक संध्याओं के कलाकारों के ऑडिशन 7 फ रवरी से
शिवरात्रि महोत्सव के लिए कलाकारों के ऑडिशन 7 फरवरी से
विज्ञापन

स्थानीय कलाकारों को दिया जाएगा अधिमान
फिल्मी जगत के प्रसिद्ध गायकों को भी बुलाया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी।
शिवरात्रि महोत्सव 2018 की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए मंडी जिले से संबंधित लोक गायकों तथा कलाकारों का ऑडिशन 7 से 10 फरवरी तक मंडी में होगा। ऑडिशन के लिए आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 5 फरवरी रहेगी। इसके बाद कोई आवेदन ऑडिशन के लिए स्वीकार्य नहीं होगा। शनिवार को अतिरिक्त उपायुक्त राघव शर्मा की अध्यक्षता में शिवरात्रि महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम उपसमिति की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आकर्षक बनाने और कलाकारों के चयन इत्यादि के बारे में चर्चा की गई। उपस्थित गैर सरकारी सदस्यों की ओर से भी सांस्कृतिक संध्याओं को मनोरंजक बनाने के लिए बहुमूल्य सुझाव दिए गए। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में फिल्मी जगत के प्रसिद्ध गायकों के अतिरिक्त स्थानीय कलाकारों को भी अधिमान दिया जाएगा। हिमाचली कलाकारों को ज्यादा अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से इस बार विशेष प्रावधान किए गए हैं। महोत्सव में विदेशी कलाकारों के अतिरिक्त युवा महोत्सव के विजेता तथा उपविजेता दलों को भी आमंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त कांगड़ा, कुल्लू, बिलासपुर, सिरमौर तथा स्थानीय जिला के लोकदलों को भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। पंजाब और अन्य राज्यों के प्रसिद्ध गायकों को भी आमंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक में नगर परिषद की निवर्तमान अध्यक्ष नीलम शर्मा, पार्षद एवं महिला मोर्चा मंडी की अध्यक्ष सुमन ठाकुर, जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed