{"_id":"59f8b3ca4f1c1b6a678b89c7","slug":"111509471178-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संधोल में चुनाव बहिष्कार कमेटी का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संधोल में चुनाव बहिष्कार कमेटी का गठन
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संधोल (मंडी)। जहां पूरे प्रदेश में चुनाव को लेकर आजकल लोग बेहद संवेदनशील हैं और इस लोकतंत्र के पर्व को लेकर अति उत्साहित हैं, वहीं मंडी जिले के अंतिम छोर के संधोल कस्बे में सन्नाटा है। इसका कारण क्षेत्र की वर्षों से हो रही अनदेखी है। इसी अनदेखी के चलते यहां के दर्जनों गांवों ने इस बार चुनावों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। इसे लेकर विभिन्न गांवों और पंचायतों में बनी समितियों के सदस्यों ने मिलकर मंगलवार को एक संयुक्त कमेटी का गठन किया। बहिष्कार कमेटी के प्रधान मान सिंह, संयोजक कृष्ण चंद, सह संयोजक दिनेश कुमार, उपप्रधान प्रताप भनवाल, जगदीश, रमाकांत, कलीराम, महासचिव संजीव सिंह गुलेरिया, सचिव वीर सिंह, सह सचिव कुलदीप बिष्ट, सुभाष भाटिया, कुलदीप सकलानी, प्रवक्ता राकेश जम्बाल, संजय कुमार, सदस्य भागमल, भूमि चंद, तारा चंद, हंसराज, राकेश पम्मा, कश्मीर सिंह सकलानी, अनिल व राजेश को बनाया गया है। प्रधान ने बताया कि पिछले 3 दशकों से डेढ़ दर्जन पंचायतों का केंद्र संधोल उपेक्षित है। अस्पताल में स्टाफ नहीं, सड़कों की हालत खस्ता, नए बस रूट तो दूर एक एक करके दर्जन भर बसें बंद कर दी गई हैं। बस अड्डे का काम बंद है। इसी तरह से क्षेत्र में कई अन्य समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। नेता इस समय पर ही इन क्षेत्रों में दिखाई देते हैं, बाद में कोई सुध नहीं लेता है।
5 नवंबर को निकालेंगे चुनाव बहिष्कार रैली
ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि 5 नवंबर को पूरे क्षेत्र में चुनाव बहिष्कार के लिए एक जागरूकता रैली निकाली जाएगी, जिसमें लोगों को जागरूक किया जाएगा कि आखिर क्यों इन नेताओं का बहिष्कार जरूरी है। इनके लिए करीब पचास हजार से अधिक राशि भी इकट्ठा कर लोगों ने दान में समिति को दी। गौर हो कि संधोल, बैरी, दतवाड, सोहर और कोठवां पंचायतों के आधा दर्जन गांवों के पिछले 6 माह से हस्ताक्षर अभियान चला कर निर्वाचन आयोग को भेज चुके हैं। इसके बाद निर्वाचन आयोग की ओर से पिछले सप्ताह उपमंडलाधिकारी धर्मपुर भी लोगों से वोटिंग में भाग लेने का आग्रह कर चुके हैं, लेकिन लोग अभी भी नहीं माने हैं।