फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   जिले के 18 हजार परिवारों के सस्ते राशन पर संकट

जिले के 18 हजार परिवारों के सस्ते राशन पर संकट

Tue, 25 Jul 2017 11:19 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
जिले के 18 हजार परिवारों के सस्ते राशन पर संकट
मंडी। जिला मंडी में 18 हजार राशनकार्ड धारकों के सस्ते राशन पर संकट मंडरा रहा है। जिन उपभोक्ताओं के आधार नंबर डिजिटल राशन कार्ड के साथ लिंक नहीं हुए हैं, उन्हें सरकारी डिपुओं में सस्ता राशन कोटा नहीं मिलेगा। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने ऐसे उपभोक्ताओं को अंतिम रिमाइंडर जारी करते हुए इसी माह डिजिटल राशन कार्ड से आधार लिंक करने की हिदायत दी है। इसके अलावा उपभोक्ताओं को मोबाइल नंबर भी दर्ज करवाना होगा। अन्यथा डिपुओं पर उनके कोटे के सस्ते राशन को ब्रेक लग जाएगी।
विज्ञापन


डिजिटल राशन कार्ड के लिए परिवार के हर सदस्य का आधार नंबर अनिवार्य है। फार्म भरते समय कई उपभोक्ताओं ने अपने आधार नंबर नहीं लिखे थे। इस पर कई सदस्यों के डाटा उनके डिजिटल राशन कार्ड में दर्ज नहीं हो पाए हैं। इस कारण कई उपभोक्ताओं को इस माह का कोटा नहीं मिल पाया है। उचित मूल्य की दुकान में लगी पीओएस मशीन सिर्फ उन्हीं उपभोक्ताओं को राशन जारी करेगी। जिसका आधार नंबर डिजिटल राशन कार्ड से लिंक होगा।
विज्ञापन


राशन कार्ड को यहां करें आधार से लिंक
जिस भी व्यक्ति का आधार नंबर डिजिटल राशन कार्ड में पंजीकृत नहीं है, वह सदस्य स्वयं उचित मूल्य की दुकान में जाकर पीओएस मशीन के माध्यम से आधार नंबर दर्ज करवा सकता है। उधर, जिला खाद्य एवं आपूति नियंत्रक मिलाप शांडिल ने कहा कि कई डिजिटल राशन कार्ड में उपभोक्ताओं के आधार नंबर लिंक नहीं है। अगर आधार नंबर राशन कार्ड में अंकित नहीं होगा तो उसे उपभोक्ता का कोटा नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधूरे डिजिटल राशन कार्ड आने से रोष
वहीं, कई उपभोक्ताओं को आधे-अधूरे डिजिटल राशन कार्ड मिले हैं। इस कारण उनमें भारी रोष है। परिवार के कई सदस्यों के नाम डिजिटल राशन कार्ड में अंकित न होने के कारण दो महीने में पूरे राशन कार्ड पर कोटा तो मिल रहा है। लेकिन अब नई हिदायत मिलने के बाद उन्हीं उपभोक्ताओं को पूरा राशन कोटा मिलेगा, जिनके परिवार के सभी सदस्यों के आधार नंबर डिजिटल राशन कार्ड से लिंक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed