फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   जेबीटी के 15

जेबीटी के 15

Mon, 24 Jul 2017 11:03 PM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
जेबीटी के 15
मंडी। प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से मंडी में जेबीटी के 158 पदों के लिए काउंसलिंग का आयोजन सोमवार को बाल स्कूल परिसर में किया गया। कांउसलिंग प्रक्रिया में प्रदेश के सभी जिलों के लगभग 3091 टेट पास अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इनमें मंडी जिला के ही 947 उम्मीदवार पहुंचे। शिक्षा विभाग ने कांउसलिंग के लिए यू-ब्लॉक और बाल स्कूल परिसर तय किया था। लेकिन अभ्यर्थियों की भीड़ बढ़ जाने के कारण दस कमरे काउंसलिंग के लिए खोलने पड़े। सुबह के समय बाल स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गया।
विज्ञापन

हालांकि शिक्षा विभाग ने पुलिस को पहले ही सूचना दे दी थी। काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान सदर थाना प्रभारी सुनील कुमार टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। भीड़ को देखते हुए शिक्षा विभाग ने जिला वाइज आवेदन लेना शुरू किए। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक केडी शर्मा ने कहा कि जेबीटी भर्ती की कांउसलिंग के लिए उम्मीद से ज्यादा उम्मीदवार पहुंच गए थे। इस कारण उसी समय कांउसलिग के लिए और स्टाफ तैनात करना पड़ा। कांउसलिंग प्रक्रिया पूरी हो गई है। जल्द मेरिट सूची बनाई जाएगी।
विज्ञापन


स्टेट कैडर करने से आए ज्यादा अभ्यर्थी
जेबीटी को अब शिक्षा विभाग ने स्टेट कैडर कर दिया है। इसके चलते प्रदेश के सभी जिला के टेट पास उम्मीदवार कांउसलिंग के लिए मंडी पहुंचे थे।

टेट मेरिट भर्ती से जेबीटी अभ्यर्थियों में आक्रोश
मंडी। प्रदेश सरकार व प्रारंभिक शिक्षा विभाग द्वारा टेट मेरिट पर की जा रही जेबीटी भर्ती का अभ्यर्थियों में आक्रोश दिख रहा है। जेबीटी टेट पास बेरोजगार संघ ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा विभाग में जेबीटी के अलावा सीएंडवी शिक्षक व टीजीटी की भर्ती की जाती है। उन भर्तियों में 50 प्रतिशत बैचवाइज आधार पर हो रही है तो फिर जेबीटी भर्ती टेट मेरिट से करवाकर दोहरे मापदंड क्यों अपनाए जा रहे हैं। उधर, कई उम्मीदवारों ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाई। अभ्यर्थियों ने कहा कि काउंसलिंग में कुछ ऐसे जेबीटी प्रशिक्षु भाग ले रहे हैं, जिन्होंने टेट परीक्षा वर्ष 2015 में पास की थी। लेकिन उन जेबीटी प्रशिक्षुओं का जेबीटी कोर्स अक्तूबर 2016 में पूरा हुआ है। उनकी पात्रता को लेकर सवाल उठाए गए लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जिस प्रकार नेट व सेट की पात्रता रहती है। उसी तर्ज पर टेट की पात्रता भी जेबीटी प्रशिक्षण करने वाले के लिए मान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांगड़ा के राकेश बने टेट पास जेबीटी संघ के प्रदेशाध्यक्ष
बैचवाइज भर्ती की मांग रहे जेबीटी अभ्यर्थियों ने जेबीटी टेट पास बेरोजगार संघ का गठन किया गया। कांगड़ा जिला के राकेश कतनोरिया को संघ का प्रदेशाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा मंडी के राकेश कश्यप को वरिष्ठ उपप्रधान, कांगड़ा के इंद्रजीत सिंह को सचिव, मंडी की तामरी भाटिया व शिमला के राकेश शर्मा को सहसचिव, मंडी के पीसी सकलानी को प्रेसस सचिव, प्रदीप धीमान को कोषाध्यक्ष जबकि संजय चौधरी, राकेश धीमान, खीमा राम, सुनीता व वंदना कटोच को उपप्रधान चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed