फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पराशर झील में आज होगा देव मिलन, निकलेगी जलेब

पराशर झील में आज होगा देव मिलन, निकलेगी जलेब

Tue, 13 Jun 2017 10:39 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
पराशर झील में आज होगा देव मिलन, निकलेगी जलेब
मंडी। जिले के द्रंग क्षेत्र में लगभग दस हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित देव पराशर झील में पराशर सरनाहुली मेला का आगाज आज होगा। यह एक रमणीक स्थल है। यह देव स्थान बदार और स्नोर घाटी की सीमा पर स्थित है। यहां हर जून माह माह में संक्रांत (साजा) के दिन पवित्र स्नान होता है।
विज्ञापन

मंडी रियासत के राजा ने इस मेले की शुरुआत की थी। देव पराशर के मुख्य पुजारी अमर सिंह ने बताया कि देव शुकदेव ऋषि का रथ पराशर पहुंच जाएगा। इसके साथ ही बदार के देवी-देवता निशु पराशरी, माता धारा नागन, माता सोना सिहासन न्यूल, बड़ी माता मैहणी, काडी घटासनी शिवा, माता बूढ़ी बुछावरण मासड, देव खणी नागणू नवलाय, कयाथू देव कमांद, बुगां देव गाहरी, उत्तरशाल से सुहडा का गैहरी, देव हल गड़े, आदि ब्रह्या टिहरी, सनोर से गणपति भटवाड़ी भी मेले में शिरकत करेंगे। इसके साथ ही देव बरनाग, देव शेषनाग, देवी जालपा, देव नारायण, देव ढंगाडू, देव मार्कंडेय ऋषि, माता बूढ़ी भैरवा, माता बगलामुखी मेले में शिरकत करेंगी। मेले में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की तर्ज पर जलेब निकाली जाएगी। मेले में शिरकत करने वाले देवता पराशर झील की परिक्रमा करेंगे। इस दौरान सभी देवी देवताओं का मिलन होता है। यह एक मनमोहक दृश्य होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed