{"_id":"6740772ff434eee99a06653d","slug":"1051-permanent-houses-will-be-built-in-development-block-chauntara-mandi-news-c-90-1-mnd1001-140910-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: विकास खंड चौंतड़ा में बनेंगे 1051 पक्के मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: विकास खंड चौंतड़ा में बनेंगे 1051 पक्के मकान
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र परिवारों को पहली किस्त जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत विकास खंड चौंतड़ा की 42 पंचायतों में पात्र व्यक्तियों के लिए 1051 पक्के मकान बनेंगे। पात्र परिवारों को 65 हजार रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है। 15 करोड़ से अधिक धनराशि पक्के मकानों के निर्माण पर खर्च होगी। प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजना के तहत डेढ़ लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे।
दीवारों के निर्माण और लेंटर के लिए दूसरे एवं तीसरे चरण में राशि जारी की जाएगी। पहली बार विकास खंड चौंतड़ा में इतनी संख्या में पक्के मकानों के निर्माण को लेकर बजट जारी हुआ है। विकास खंड चौंतड़ा को खुला शौच मुक्त बनाने के लिए शौचालयों का निर्माण भी स्वच्छ भारत योजना के तहत किया जा रहा है। बीते पांच सालों में 550 शौचालयों का निर्माण विकास खंड चौंतड़ा की विभिन्न पंचायतों में हुआ है। इस साल भी 170 शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 12 हजार रुपये प्रति शौचालय के निर्माण पर खर्च किए जाएंगे। विकास खंड चौंतड़ा के कार्यालय में तैनात समाज शिक्षा एवं खंड अधिकारी पंकज ठाकुर ने बताया कि 2018 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किए गए सर्वे में कुल 1543 कच्चे पाए गए थे। इसमें 1051 परिवारों को पक्के मकान के निर्माण के लिए प्रति परिवार डेढ़ लाख रुपये का बजट उपलब्ध करवाया जाएगा। संवाद
000