{"_id":"66e98b7f5069fdf25d074674","slug":"10460-people-got-the-first-installment-for-building-houses-mandi-news-c-90-1-mrt1064-135930-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: 10460 लोगों को मकान बनाने के लिए मिली पहली किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: 10460 लोगों को मकान बनाने के लिए मिली पहली किस्त
Tue, 17 Sep 2024 07:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Tue, 17 Sep 2024 07:30 PM IST
विज्ञापन
जिले में 16,200 ने किया था प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान के लिए आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला के 14 ब्लॉक खंड में 10460 लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहली किस्त के 65-65 हजार रुपये जारी हो गए हैं। सबसे ज्यादा गोपालपुर विकास खंड में 1358 लाभार्थियों को घर के लिए पैसा जारी हुआ है, जबकि सबसे कम निहरी ब्लॉक में 320 लाभार्थियों को आशियाने के लिए पैसा मंजूर हुआ है। जिला में 16200 लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पैसे के लिए आवेदन किया है। इसमें 10460 लोगों को ही मकान के लिए पैसा स्वीकृत हुआ है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत विकास खंड सदर मंडी की पंचायत घ्राण के गांव बिहनधार में लाभार्थियों को गृह प्रवेश और स्वीकृति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी सदर मंडी अजय कुमार सूद की उपस्थिति में 1 लाभार्थी को उनके नए घर की चाबी और 13 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र सौंपे गए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत विकास खंड सदर में गत वर्ष 208 घरों के निर्माण के लिए अनुदान राशि जारी की जा चुकी है। इस वित्त वर्ष 930 परिवारों को इस योजना के तहत स्वीकृति पत्र जारी किए गए हैं।
उधर, डीआरडीए के परियोजना अधिकारी मंडी गोपी चंद पाठक ने बताया कि जिले में 10460 लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहली किस्त के 65-65 हजार रुपये जारी हो गए हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब और वंचित परिवारों को किफायती और सुरक्षित आवास प्रदान करना है । प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को घर निर्माण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
बॉक्स
किस ब्लॉक में कितने
ब्लॉक मकान के लिए अप्लाई मकान स्वीकृत
बल्ह में 817 487
बालीचौकी में 1003 678
चौंतड़ा में 1542 903
चुराग में 1013 752
धनोटू में 767 455
धर्मपुर में 1347 758
द्रंग में 1734 1220
गोहर में 1393 984
गोपालपुर में 2222 1358
करसोग में 1233 870
मंडी सदर में 1228 836
निहरी में 514 320
सिराज में 769 455
सुंदरनगर में 618 384
कुल 16200 10460