Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   102 students showcased their talent in an electoral literacy test.

Mandi News: निर्वाचन साक्षरता की परीक्षा में 102 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Fri, 13 Nov 2026 06:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
102 students showcased their talent in an electoral literacy test.
सरकाघाट (मंडी)। युवा एवं भावी मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरकाघाट में उपमंडल स्तरीय निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश के दिशा-निर्देशों के तहत निर्वाचन पंजीकरण कार्यालय 35-सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 102 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम सरकाघाट कृष्ण कुमार शर्मा ने की। उन्होंने दोनों प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 10 प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। वहीं, प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी विद्यार्थियों को सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद कुमार पठानिया, निर्वाचन साक्षरता क्लब के नोडल अधिकारी मख्तियार चंद, अंग्रेजी प्रवक्ता राहुल सुमन, हिंदी प्रवक्ता निशा और क्लब सदस्य संजय कुमार सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed