फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बृखमणी और चच्योट पंचायतों में कम वोल्टेज से लोग परेशान

बृखमणी और चच्योट पंचायतों में कम वोल्टेज से लोग परेशान

Wed, 19 Dec 2018 10:28 PM IST
tajinder singh tajinder singh
Updated Wed, 19 Dec 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
बृखमणी और चच्योट पंचायतों में कम वोल्टेज से लोग परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चैलचौक (मंडी)। चच्योट और बृखमणी पंचायतों के ग्रामीण बिजली की कम वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं। ग्रामीणों की वर्षों से चली आ रही इस समस्या के प्रति विद्युत बोर्ड और स्थानीय नेता गंभीर दिखाई नहीं दे रहे हैं। इससे लोगों, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को खासकर रात के समय कम वोल्टेज से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों मनोज कुमार, गीता नंद, गुलाब सिंह, सुभाष ठाकुर, जसवंत सिंह, टेक सिंह, पूर्व वार्ड पंच नेत्र सिंह ठाकुर, तेज सिंह, घनू और लुदर सिंह ठाकुर ने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों और स्थानीय विधायक को विद्युत की कम वोल्टेज की समस्या के बारे में अवगत करवाया गया है लेकिन अभी तक विभाग ने इस ओर कोई कदम नहीं उठाया है। चच्योट पंचायत के उपप्रधान ओम प्रकाश नेगी ने बताया कि विद्युत बोर्ड गोहर अगर इन गांवों को जोड़कर नाचन की छम्यार पंचायत के कुटाहची और शाला पंचायत के जबाल तथा भयांकर गांव को गोहर मंडल से जोड़े तो इन गांवों की कम वोल्टेज की समस्या भी दूर होगी और कुटाहची और जबाल गांव के लोगों को सुंदरनगर लाइन से आने वाली समस्या से निजात मिलेगी। विद्युत बोर्ड के गोहर स्थित सहायक अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या दूर करने का प्रयास किया जाएगा। नाचन के विधायक विनोद कुमार ने बताया कि समस्या उनके ध्यान में है। जल्द इसका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed