फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पंचायत समिति सदर ब्लाक का तख्तापलट, कांग्रेस से छिनी कुर्सी

पंचायत समिति सदर ब्लाक का तख्तापलट, कांग्रेस से छिनी कुर्सी

Wed, 19 Sep 2018 10:24 PM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
पंचायत समिति सदर ब्लाक का तख्तापलट, कांग्रेस से छिनी कुर्सी
मंडी। कांग्रेस का गढ़ रहे सदर विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा ने परचम लहरा दिया है। पंचायत समिति सदर ब्लॉक में कांग्रेस से अध्यक्ष पद की कुर्सी छिन गई है। धर्मपुर, गोहर, बल्ह, द्रंग, गोपालपुर और करसोग पंचायत समितियों में तख्तापलट के बाद सदर में भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्य अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज हो गए हैं। जिला परिषद मंडी में तख्तापलट के बाद भाजपा ने कांग्रेस को एक और बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस को झटका देने में एक बार फिर पूर्व में कांग्रेस नेता रहे व वर्तमान जिप उपाध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर ने अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीएम सदर मदन कुमार की अध्यक्षता में चुनाव हुए। दो बजे चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित दबिना को हराकर सपना देवी और उपाध्यक्ष पद पर कपूर चंद ने भुवनेश को हराकर जीत हासिल की है। अध्यक्ष पद के लिए तुंगल क्षेत्र के वीर वार्ड की सपना देवी को 19 जबकि पनारसा वार्ड की दबिना को 13 मत मिले हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित सदस्यों में ही मुकाबला हुआ है। जिसमें कपूर चंद को 20 और भुवनेश को 12 मत मिले हैं। गत दिनों भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्यों ने सदन में अविश्वास प्रस्ताव लाया था। जिसके बाद बुधवार को नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए वोटिंग हुई। हालांकि, मंत्री अनिल शर्मा गुट से संबंधित बीडीसी उपाध्यक्ष हेमराज ने अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन उपाध्यक्ष पद के भाजपा समर्थित दो प्रत्याशी मैदान में उतर गए। भाजपा का परचम लहराने में ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा, विधायक जवाहर ठाकुर, जिप उपाध्यक्ष पूर्णचंद और आश्रय शर्मा ने अहम भूमिका निभाई है। उधर, एसडीएम सदर मदन कुमार ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव मिलने के बाद नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए चुनाव करवाए गए हैं। अध्यक्ष पद पर सपना देवी और उपाध्यक्ष पर कपूर चंद को जीत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed