{"_id":"5b803df742c79246311024e0","slug":"101535131127-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मपुर में सोन खड्ड उफान पर, मकान की दीवार बही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मपुर में सोन खड्ड उफान पर, मकान की दीवार बही
Updated Fri, 24 Aug 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
amar ujala
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर (मंडी)। क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश से कई घरों और गोशालाओं को खतरा पैदा हो गया है। धर्मपुर कैंचीमोड़ पर एक मकान की दीवार सोन खड्ड में बह गई है। इससे पूरे मकान को खतरा बना हुआ है। यह घर बिहारी लाल का है और इसमें ऊपरी मंजिल में टायर पंचर की दुकान और निचली मंजिल में स्टोर था। दीवार बहने से स्टोर में रखे टायर और इंजन आयल तथा अन्य सामान खड्ड में बह गया। गनीमत रही कि रात को दुकान बंद थी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। प्रशासन ने फौरी राहत के तौर पर तिरपाल दे दिया है। इसके साथ ही धलारा निवासी लजु राम और व्यास देव की दो मंजिला गोशाला, सुख राम का मकान और कृष्ण चंद की गोशाला को भी नुकसान पहुंचा है। इसके साथ ही यहां की कई पंचायतों में लोगों के मकानों को खतरा बना हुआ है। एसडीएम धर्मपुर एचएस राणा ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। सभी हल्का पटवारियों को नुकसान की रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं।
000
विज्ञापन
000