फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सनवाड़ के टापरा गांव में दो परिवारों का आशियाना स्वाह

सनवाड़ के टापरा गांव में दो परिवारों का आशियाना स्वाह

Tue, 01 May 2018 10:52 PM IST
Updated Tue, 01 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
सनवाड़ के टापरा गांव में दो परिवारों का आशियाना स्वाह
- फोटो : अमर उजाला
पधर (मंडी)। उपमंडल की चौहारघाटी की ग्राम पंचायत सनवाड़ के टापरा गांव में सोमवार रात दो मंजिला स्लेटनुमा मकान जलकर राख हो गया है। इससे दो परिवारों का आशियाना छिन गया है। देवदार की लकड़ी से निर्मित मकान में आग ने इतना भयंकर रूप धारण कर लिया कि कुछ ही मिनटों में सब जलकर राख हो गया। घटना से कोई भी जानी नुकसान हो सकता था, लेकिन पड़ोसी महिला की सतर्कता से हादसा टल गया। आग से दो परिवारों की लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। प्रभावित तारा चंद पुत्र नीरतू और जोगिंद्र सिंह पुत्र तारा चंद की तमाम संपत्ति जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार आग की घटना के समय घर पर जोगिंद्र सिंह का परिवार सोया हुआ था। जबकि, तारा चंद का परिवार किसी समारोह में गया हुआ था। पड़ोसी महिला गुड्डी देवी को रात को मकान के स्लेट के फटने की आवाजें सुनाई दीं। इस दौरान उसने अपने परिवार के अन्य सदस्यों को जगाया तो देखा कि तारा चंद और जोगिंद्र सिंह का मकान आग की लपटों से घिरा हुआ है। उसने तुरंत अंदर आवाजें लगाकर परिवार को जगाया और उनकी जान बचाई। गांव तक सड़क सुविधा नहीं होने के कारण फायर ब्रिगेड की सेवाएं नहीं ली जा सकीं। परिवार वालों और पड़ोसियों ने आग बुझाने का पूरा प्रयास किया लेकिन, तब तक सब कुछ जल चुका था। मकान में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मंगलवार को स्थानीय पंचायत के प्रधान जगदीश चंद, पंचायत समिति सदस्य बलदेव सिंह और वार्ड सदस्य रूप लाल सबसे पहले नुकसान का जायजा लेने घटना स्थल पहुंचे। जिन्होंने आग की घटना की सूचना प्रशासन को दी। प्रशासन की ओर से कमांद पुलिस चौकी प्रभारी लाल चंद ठाकुर, कटौला उपतहसील से कानूनगो मनी चंद, ग्रामीण राजस्व अधिकारी मलवाड़ा चेतराम नुकसान का जायजा लेने गांव पहुंचे। विद्युत बोर्ड के अधिकारी और कर्मचारी भी घटना स्थल पहुंच गए थे। प्रशासन की ओर से प्रभावित दोनों परिवारों को 10-10 हजार फौरी राहत प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed