फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

Fri, 06 Apr 2018 11:00 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने किया कार्यकारिणी का विस्तार
जोगिंद्रनगर (मंडी)। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जोगिंद्रनगर की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को मिनी सचिवालय में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता महासंघ की जोगिंद्रनगर इकाई के प्रधान अमरेंद्र रावत ने की। उन्होंने कहा कि बैठक में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जोगिंद्रनगर इकाई की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें वन विभाग के प्रदीप कुमार, आईपीएच की शकुंतला देवी और धर्मेंद्र ठाकुर को उपाध्यक्ष बनाया गया। आयुर्वेद विभाग से अमित कुमार, आईपीएच से रविराज को सहसचिव, शेर सिंह को मुख्य सलाहकार, अजय सकलानी को कानूनी सलाहकार और रूबेल सिंह को संगठन सचिव चुना गया है। जबकि हेमराज, कर्मचंद, विनीत कुमार, बलवीर, प्रकाश, प्रताप चंद, सुनील कुमार, पूर्ण चंद को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। बैठक में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महासचिव रोहित राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कश्मीर सिंह को चुना गया है। यह जानकारी अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रधान अमरेंद्र रावत और प्रेस सचिव मुनीश बंटा ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed