{"_id":"6acbd2b8b50929af92023377","slug":"aditya-chaudhary-from-mandi-becomes-champion-in-the-75-kg-weight-category-mandi-news-c-90-1-mnd1027-217209-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: 75 किलो भार वर्ग में मंडी के आदित्य चौधरी बने चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: 75 किलो भार वर्ग में मंडी के आदित्य चौधरी बने चैंपियन
विज्ञापन
वुशू खिलाड़ियों को मैडल देकर सम्मानित करने के दौरान पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी व अन्य। स्रोत संघ
- फोटो : सांकेतिक
कंसा में 23वीं राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता के विजेताओं को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने किया सम्मानित
विभिन्न भार वर्ग स्पर्धाओं में मंडी और शिमला के खिलाड़ियों का रहा दबदबा
संवाद न्यूज एजेंसी
बग्गी (मंडी)। कंसा चौक में दो दिवसीय 23वीं राज्य स्तरीय वुशु चैंपियनशिप में 75 किलो भार वर्ग में मंडी के आदित्य चौधरी ने स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता के समापन समारोह में पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्य अतिथि ने शानदार प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में लड़कों के विभिन्न भार वर्गों में मंडी के खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 75 किलो भार वर्ग में मंडी के आदित्य चौधरी ने सोलन के दानिश शुक्ला को हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा 48 किलो में विश्वास, 52 किलो में राहुल, 56 किलो में चंदन, 60 किलो में तरुण, 80 किलो में मोहम्मद आशिक और 100 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में प्रज्वलित ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इसी प्रकार लड़कियों के 45 किलो भार वर्ग में मंडी की बिंदु वाला ने स्वर्ण, 56 किलो में स्नेहा ने स्वर्ण तथा अन्य वर्गों में शिमला, सोलन, कांगड़ा और बिलासपुर के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश वुशू संघ के अध्यक्ष शिव पाल मन्हास, गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ के महासचिव मनीष गुलेरिया व कृष्ण चंद चौधरी सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। मुख्य अतिथि प्रकाश चौधरी ने कहा कि खेलकूद गतिविधियों में वुशू खेल का विशेष महत्व है। आज यह खेल विश्व के कई देशों में खेली जा रही है और इससे युवाओं को रोजगार के बेहतरीन अवसर भी मिल रहे हैं। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि हिमाचल प्रदेश में वुशू खेल को जो मुकाम हासिल हुआ है उसका पूरा श्रेय संघ के चेयरमैन पीएन आजाद की कड़ी मेहनत और लगन को जाता है।