फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Rocks fell from the hillside at Jhalogi due to rain; the Mandi-Kullu NH remained closed for an hour.

Mandi News: बारिश के चलते झलोगी में पहाड़ी से गिरे पत्थर, एक घंटे बंद रहा मंडी-कुल्लू एनएच

Sun, 11 Oct 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Rocks fell from the hillside at Jhalogi due to rain; the Mandi-Kullu NH remained closed for an hour.
बारिश के चलते झलोगी में पहाड़ी से गिरे पत्थर फोटो संवाद
पंडोह से हनोगी टनल और कुल्लू से थलौट में रोके गए वाहन, बारिश थमने के बाद यातायात बहाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह (मंडी)। बारिश के कारण मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर झलोगी के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। इसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। वाहन चालकों और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की टीम ने एहतियातन वाहनों की आवाजाही रोक दी।

रविवार दोपहर करीब तीन बजे झलोगी के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने शुरू हो गए। इसके बाद मंडी से कुल्लू की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया। इस दौरान पंडोह की ओर से कुल्लू जाने वाले वाहनों को हनोगी टनल के पास, जबकि कुल्लू से मंडी की ओर आने वाले वाहनों को थलौट में रोक दिया गया। इससे दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और वाहन चालकों व यात्रियों को करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

दोपहर करीब चार बजे बारिश थमने के बाद हालात सामान्य होने लगे। इसके बाद सड़क पर गिरे पत्थरों को हटाकर मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। मार्ग बहाल होते ही वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर झलोगी सहित कई स्थानों पर बारिश के दौरान पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा बना रहता है। ऐसे में वाहन चालकों को इस मार्ग पर सफर करते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियातन कुछ समय के लिए यातायात बंद किया गया था। हालात सामान्य होने पर मार्ग को दोबारा यातायात के लिए बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed