फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mid-day meal workers to participate in the 'Lay Siege and Camp' protest in Delhi.

Mandi News: दिल्ली में घेरा डालो, डेरा डालो आंदोलन में मिड डे मील कर्मी लेंगे भाग

Sun, 11 Oct 2026 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Mid-day meal workers to participate in the 'Lay Siege and Camp' protest in Delhi.
यूनियन की बाली चौकी लोकल कमेटी की बैठक में की चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बालीचौकी (मंडी)। मिड-डे-मील वर्कर यूनियन की बालीचौकी लोकल कमेटी की बैठक रविवार को अध्यक्ष तिलक राज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य वक्ता महेंद्र राणा उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि बालीचौकी क्षेत्र के मिड डे मील कर्मी अपनी मांगों को लेकर 1 से 3 दिसंबर तक दिल्ली में आयोजित ‘घेरा डालो, डेरा डालो’ आंदोलन में भाग लेंगे। महेंद्र राणा ने केंद्र व राज्य सरकारों की नीतियों की आलोचना करते हुए मजदूरों, गरीबों और किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने संवैधानिक संस्थाओं के कथित दुरुपयोग और मतदाता सूचियों से नाम हटाने का मुद्दा भी उठाया। बैठक में कर्मियों को न्यूनतम वेतन न मिलने, 12 महीने का मानदेय नहीं दिए जाने और विधवा महिलाओं की विधवा पेंशन काटे जाने पर चिंता जताई गई। यूनियन ने सरकार से कर्मियों की समस्याओं का समाधान करने, पूरे साल का मानदेय देने और विधवा पेंशन बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed