{"_id":"5ab3eb0e4f1c1bbf088b6998","slug":"101521740558-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री ने मौके पर बहाल करवाई पेयजल आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री ने मौके पर बहाल करवाई पेयजल आपूर्ति
Updated Thu, 22 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर (मंडी)। क्षेत्र की समौड़ पंचायत में लोग करीब 15 दिनों से पेयजल की समस्या से जूझ रहे थे। इसकी शिकायत जैसे ही आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह को मिली तो वह वीरवार को सिधपुर पड़ोह गलू पेयजल योजना का निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए। यहां पर उन्होंने कई दिनों से खराब पड़ी पाइप लाइन को करीब दो घंटों तक स्वयं खड़े होकर ठीक करवाया और लोगों को तुरंत पानी की आपूर्ति करवाई गई। उन्होंने पंप हाउस का पूरा निरीक्षण किया और यहां पर मशीनों सहित सभी दस्तावेजों को भी चेक किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं करने के लिए फटकार भी लगाई। मंत्री आजकल अपने क्षेत्र के दौरे पर हैं। वीरवार को उन्होंने क्षेत्र की सरी सनौर मढ़ी, पड़ोह गली, कांढापतन मंडप, कांढापतन अवाहदेवी, कांढापतन सज्योपिपलू, बहरी मढ़ी ध्वाली, सिधपुर, पड़ोह गलू उठाऊ पेयजल योजनाओं का निरीक्षण किया और विभाग को आदेश दिया कि लोगों को पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए विभाग पूरी तरह से कार्य करें तथा जो भी अधिकारी अपने कार्य में कोताही करेगा उसे किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को चेताया कि इस बार बारिश कम हुई है और गर्मी का मौसम आने वाला है। इसलिए लोगों को पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए विभाग को अतिरिक्त कार्य करना होगा। उन्होंने विभाग को आदेश दिए कि जो पुरानी मशीनरी खराब पड़ी है उसकी मरम्मत करवाई जाए और टूटी फूटी पाइप लाइनों की भी मरम्मत की जाए। इस दौरान उनके साथ विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन