{"_id":"5a8efe684f1c1ba3378b5774","slug":"101519320680-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी कंडक्टर भर्ती का परीक्षा परिणाम जल्द घोषित करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी कंडक्टर भर्ती का परीक्षा परिणाम जल्द घोषित करे सरकार
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई सरकार से परीक्षार्थियों में जगी आस
कंडक्टर भर्ती का परिणाम जल्द घोषित करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। एचआरटीसी कंडक्टर भर्ती का परीक्षा परिणाम जल्द घोषित करने की बेेरोजगारों ने सरकार से मांग की है। बेरोजगारों लाभ सिंह, हंस राज, महेश, उमेश, भूमि सेन राणा, मनोज कुमार, सुनील कुमार, राहुल और धीरज कुमार ने कहा कि एचआटीसी में बीते वर्ष 2017 में 1300 कंडक्टरों के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए थे। इस भर्ती में 35 हजार के करीब आवेदन प्राप्त हुए। 17 सितंबर को निगम की ओर से लिखित परीक्षा का आयोजन करवाया गया। इस दौरान करीब 28 हजार के करीब आवेदकों ने लिखित परीक्षा में भाग लिया था। इस परीक्षा में 3816 परीक्षार्थियों को मेरिट के आधार पर साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया था। पूर्व सरकार विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने के कारण भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित नहीं कर पाई। अगर सरकार बिना किसी कारण इस भर्ती को दिन प्रतिदिन लटकाती है या रद्द करती है तो मजबूरन समस्त अभ्यर्थियों को संघर्ष समिति न्यायालय का दरवाजा खटखटाने पर मजबूर होना पड़ेगा। युवाओं ने सीएम जयराम ठाकुर और परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर से मांग की हैं कि जल्द इस भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित किया जाए।