फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बारिश न होने से पीली पड़ने लगी गेहूं

बारिश न होने से पीली पड़ने लगी गेहूं

Tue, 28 Nov 2017 10:13 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
बारिश न होने से पीली पड़ने लगी गेहूं
ऊना में तूफान से खेत में बिछी गेहूं। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मपुर (मंडी)। कई दिन से बारिश न होने के कारण किसानों की खेती का कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। जिन किसानों ने गेहूं की बिजाई कर दी है, उनकी फसल खेतों में पीली हो गई है। अगर अब भी वर्षा न हुई तो किसानों की बिजाई की हुई गेहूं पूरी तरह से खत्म हो जाएगी, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर जाएगा। वहीं वर्षा न होने के कारण नकदी फसलें भी खराब हो रही हैं। नकदी फसलों में लहसुन, प्याज, धनिया, मटर, पालक आदि सूख रहा है। पानी की कमी के कारण बागबानों व किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों दिलीप सिंह, श्याम लाल, सुंदर सिंह, बंसीलाल, गायत्रीदत्त, कर्म चंद, विधि चंद, विक्की, बबलू गिरी, रामलाल, राजमल, सेवक राम, कांता देवी, सावित्रि देवी, रूपलाल, जगदेव चंद, वीरी सिंह आदि ने कहा कि वर्षा न होने के कारण अभी तक किसान गेहूं की बिजाई नहीं कर पाए हैं। धर्मपुर विस क्षेत्र में किसानों की खेती वर्षा पर ही निर्भर करती है। अगर समय पर वर्षा हो जाए तो किसानों को उनकी मेहनत का फल प्राप्त हो जाता है और अगर समय पर वर्षा नहीं होती है तो उन्हें मेहनत तो दूर बिजाई किया बीज भी उन्हें नसीब नहीं होता है। किसानों का कहना है पिछले कुछ वर्षों से किसानों को उनकी मेहनत का फल भी प्राप्त नहीं हो रहा है। एग्रीकल्चर के एडीओ डा. बलदेव चंद पराशर ने कहा कि अगर अभी भी वर्षा हो जाती है तो किसान 15 दिसंबर तक गेहूं की बिजाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed