{"_id":"59f75f774f1c1b71548b9d96","slug":"101509384055-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवाबदार के नागधार धामू में गहरी खाई में गिरी वैन, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवाबदार के नागधार धामू में गहरी खाई में गिरी वैन, तीन की मौत
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पंडोह (मंडी)। पंडोह के तहत शिवाबदार क्षेत्र के गांव नागधार धामू के पास एक निजी वैन गहरी खाई में गिर गई। गाड़ी में चार बच्चों सहित दो अन्य व्यक्ति सवार थे। हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने मंडी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इनमें से एक वैन का चालक था। जानकारी के अनुसार सोमवार को करीब सवा तीन बजे थांथू राम निवासी दयोरी अपनी निजी वैन में एक अन्य व्यक्ति देवीदयाल पूर्व प्रधान शिवाबदार और निजी स्कूल के चार बच्चों को पंडोह से घर ले जा रहा था। इन बच्चों में से दो थांथू राम पोते हैं, जबकि दो देवी दयाल के पोता-पोती बताए जा रहे हैं। इनमें से थांथू राम के एक पोते सुनील की मौत हो गई। वैन चालक अचानक घामू के पास नियंत्रण खो बैठा, जिससे वैन करीब 200 फुट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि थांथू राम और देवीदयाल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है। सभी घायलों का जिला अस्पताल मंडी में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद गाड़ी गिरने के धमाके की आवाज सुनते ही स्थानीय लोगों ने ढांक से नीचे उतरकर बच्चों को सुरक्षित जगह तक निकाला। बच्चों को गहरी चोटें आई हुई थीं। वहीं, एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई थी। गाड़ी का चालक और उसका पोता सुनील एक दूसरे से लिपटे हुए थे। अन्य सभी घायलों का इलाज चल रहा है। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बच्चे हर रोज स्कूल बस में स्कूल आते-जाते थे, लेकिन सोमवार को थांथू राम स्कूल के रास्ते से गुजर रहा था तो इस दौरान उसने अपने पोतों व देवीदयाल के पोता-पोती को गाड़ी में बैठा लिया। बाद में यह हादसा हो गया।
...
नितिन, दीक्षा (2) शिवाबदार, गुलशन (7) निवासी देओरी।
मृतक
सुनील (4), थांथू राम (57) निवासी देओरी, देवीदयाल निवासी देओरी।