फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   अंडर-14 स्पर्धा में धर्मपुर स्कूल ने झटके गोल्ड-सिल्वर मेडल

अंडर-14 स्पर्धा में धर्मपुर स्कूल ने झटके गोल्ड-सिल्वर मेडल

Sat, 28 Oct 2017 11:06 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
अंडर-14 स्पर्धा में धर्मपुर स्कूल ने झटके गोल्ड-सिल्वर मेडल
अंडर-14 स्पर्धा में धर्मपुर स्कूल ने झटके गोल्ड-सिल्वर मेडल
विज्ञापन

डीपीएस धर्मपुर स्कूल ने सांस्कृतिक प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मपुर (मंडी)।
अंडर-14 जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धर्मपुर के खिलाड़ियों ने कई गोल्ड और सिल्वर मेडल अपने नाम किए हैं। इस प्रतियोगिता का आयोजन पनारसा में हुआ। पाठशाला के पीईटी निर्मल ठाकुर ने बताया कि 100 मीटर रिले दौड़ में पाठशाला ने प्रथम, 100 मीटर दौड़ में प्रथम, 200 मीटर में द्वितीय, 400 मीटर में तृतीय, 600 मीटर में प्रथम, लांगजंप में प्रथम, हाईजंप में प्रथम स्थान हासिल किया। इस प्रकार उन्होंने ऑल ओवर ट्रॉफी पर कब्जा किया है। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है, उसमें सुशील कुमार, दिग्विजय सिंह, विशाल, निखिल, अभिषेक, रितिक, अरविंद और अमन शामिल हैं। वहीं, डीपीएस धर्मपुर स्कूल ने भी सांस्कृतिक प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का डंका बजाकर जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में फोक डांस में दूसरा स्थान हासिल कर पाठशाला का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य रणजीत सिंह ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों की मेहनत से ही कामयाबी मिली है। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ अन्य गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed