{"_id":"6a4cdc1a15d32ba453053cf9","slug":"100-youths-will-get-employment-opportunities-in-the-hotel-industry-mandi-news-c-90-1-ssml1024-203878-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: 100 युवाओं को मिलेगा होटल इंडस्ट्री में रोजगार का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: 100 युवाओं को मिलेगा होटल इंडस्ट्री में रोजगार का मौका
विज्ञापन
10 जुलाई को मंडी रोजगार कार्यालय में होगा साक्षात्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला रोजगार कार्यालय मंडी की ओर से बेरोजगार युवाओं के लिए होटल एवं हॉस्पिटेलिटी क्षेत्र में रोजगार का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। बारबेक्यू नेशन हॉस्पिटेलिटी लिमिटेड 100 पदों पर भर्ती के लिए 10 जुलाई को जिला रोजगार कार्यालय मंडी में साक्षात्कार आयोजित करेगी।
जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि इस भर्ती के लिए 10वीं, 12वीं अथवा होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा उत्तीर्ण 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवा पात्र होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को होटल मैनेजमेंट क्षेत्र में निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रत्येक अभ्यर्थी को 10,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड भी प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने पर अभ्यर्थियों को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त संस्थान की ओर से होटल मैनेजमेंट का डिप्लोमा प्रमाण-पत्र दिया जाएगा।
इसके बाद सफल उम्मीदवारों को बारबेक्यू नेशन हॉस्पिटेलिटी लिमिटेड में पेरोल पर नियमित नियुक्ति मिलेगी। नियुक्त कर्मचारियों को वेतन के साथ पीएफ, ईएसआई, निशुल्क भोजन, आवास, चिकित्सा सुविधा तथा अन्य कर्मचारी लाभ भी उपलब्ध कराए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी ने स्पष्ट किया कि साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता (टीए) देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, मंडी के दूरभाष 01905-235508 पर संपर्क किया जा सकता है।