फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   10 panchayats of Ladbhadol health block are TB free

Mandi News: लडभड़ोल स्वास्थ्य खंड की 10 पंचायतें टीबी मुक्त

Sat, 04 Jan 2025 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
10 panchayats of Ladbhadol health block are TB free
जोगिंद्रनगर एसडीएम कार्यालय में टीबी उन्मूलन अभियान की बैठक की अध्यक्षता करते एसडीएम मनीश चौधरी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। लडभड़ोल स्वास्थ्य खंड की 42 ग्राम पंचायतों में से 10 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित हो चुकी हैं। 114 क्षय रोग के मरीजों को निशुल्क स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। एसडीएम मनीश चौधरी ने स्वास्थ्य खंड लडभड़ोल की खंड स्तरीय क्षयरोग उन्मूलन समिति बैठक की अध्यक्षता के दौरान यह जानकारी दी।
विज्ञापन

बीएमओ डाॅ. लाल सिंह ने बताया कि सरकार टीबी मरीजों को मुख्यमंत्री क्षयरोग कल्याण निवारण योजना के तहत इलाज की पूर्णावधि तक प्रतिमाह एक हजार रुपये बतौर पोषण सहायता प्रदान कर रही है। स्वास्थ्य खंड लडभड़ोल के तहत वर्ष 2023-24 में तीन एमडीआर क्षय रोगियों को 27 हजार और वर्ष 2024-25 में पांच एमडीआर क्षय रोगियों को 33 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है। लडभड़ोल स्वास्थ्य खंड में अब तक 35 निक्षय मित्र पंजीकृत हो चुके हैं।
विज्ञापन

इनमें से 21 निक्षय मित्र ने क्षय रोगियों को गोद लिया है। बैठक में टीबी चैंपियन पधर उपमंडल की महिला ने क्षय रोग बीमारी से पीड़ित होने से लेकर ठीक होने तक के सफर को साझा किया। बैठक में डॉ. रोशन लाल कौंडल, बीडीओ पधर विनय चौहान, सीडीपीओ चौंतड़ा बीआर वर्मा, एसईबीपीईओ चौंतड़ा पंकज ठाकुर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed